For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नये साल पर मेलबर्न में लंच करने पहुंचे रोहित एंड कंपनी, फैन ने चुकाया बिल

IND vs AUS: Fan pays Rohit Sharma, Rishabh & Shubman's restaurant bill in Melbourne | वनइंडिया हिंदी

Australia vs India Fan paid bill for Rohit Sharma Shubman Gill Navdeep Saini Rishabh pant new Year lunch: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर 7 जनवरी से खेला जाना है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इस मैच में शामिल होने के लिये मेलबर्न पहुंच गये हैं। वहीं बीसीसीआई ने भी शुक्रवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस टेस्ट में पास होने की खबर का ऐलान करते हुए बताया कि सीरीज के बाकी बचे हुए मैचों में उपकप्तान की भूमिका भी निभायेंगे।

इस बीच नये साल के मौके पर भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रिलैक्स करते नजर आये और अपने साथी खिलाड़ियों ऋषभ पंत, शुबमन गिल और नवदीप सैनी के साथ मेलबर्न के एक रेस्तरां में लंच करने पहुंचे, जहां पर कुछ ऐसा हुआ जिसका यकीन कर पाना मुश्किल है।

और पढ़ें: AUS vs IND: टॉम मूडी ने इस गेंदबाज को बताया भारतीय टीम की नई खोज, जानें क्या बोले

भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स दुनिया भर में है और उनकी दीवानगी का आलम देखने लायक होता है, ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भी देखने को मिला। मेलबर्न के एक रेस्तरां में जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ऋषभ पंत, शुबमन गिल और नवदीप सैनी लंच करने पहुंचे तो वहां पर एक फैन ने बिना बताये चुपचाप इन खिलाड़ियों का बिल चुका दिया।

उल्लेखनीय है कि नवलदीप सिंह नाम के एक भारतीय फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए फोटो और वीडियोज शेयर किया है। नवलदीप सिंह ने बताया कि भारतीय टीम के यह दिग्गज खिलाड़ी उनकी टेबल के सामने बैठे हैं और वो उन्हें बिना बताये उनका बिल चुका हैं।

और पढ़ें: जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने गावस्कर को कहा 'गेट लोस्ट', पूर्व कप्तान ने 40 साल पुराना किस्सा किया याद

नवलदीप सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर आगे की जानकारी देते हुए लिखा कि जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अन्य खिलाड़ियों को पता चला तो वो नवलदीप के पास आये और उनके पैसे वापस लौटाने लगे। हालांकि नवलदीप ने पैसे लेने से इंकार कर दिया और खिलाड़ियों ने जाने से पहले उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। ऋषभ पंत ने नवलदीप की पत्नी को लंच के लिये शुक्रिया कहा।

आपको बता दें कि एडिलेड में भारतीय टीम को पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो वहीं मेलबर्न में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की है।

Story first published: Saturday, January 2, 2021, 1:30 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+