Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरी बार बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बनें सौरव गांगुली, निर्विरोध चुने गए

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर से बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के चुनाव अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सौरव गांगुली को निर्विरोध सीएबी का अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ 4 अन्य अधिकारियों को भी निर्विरोध चुना गया है। गौरतलब है कि सौरव गांगुली दूसरी बार सीएबी के अध्यक्ष चुने गए हैं, इससे पहले साल 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद सौरव गांगुली को पहली बार बंगाल क्रिकेट एसोशियएशन का अध्यक्ष चुना गया था।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली इस पद पर जुलाई-2020 तक बनें रहेंगे, जिसके बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान के मुताबिक 'कूलिंग ऑफ पीरियड' पर चले जाएंगे।

और पढ़ें: ICC ने की बड़ी डील, अब फेसबुक पर देख सकेंगे मुफ्त में क्रिकेट

प्रशासकों की समिति (सीओए) के आदेश के मुताबिक, सीएबी शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगी।

सीएबी की ओर से जारी बयान में चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा, 'मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव अधिकारी इस बात का ऐलान करता हूं कि निम्न लोगों को इनके पदों पर निर्विरोध चुना गया है।'

और पढ़ें: चोटिल जसप्रीत बुमराह इस टीम के खिलाफ कर सकते हैं वापसी, जानें क्या है हाल

वहीं जगमोहन डालमिया के बेटे अविशेक डालमिया को नए सचिव के पद पर चुना गया है, इससे पहले वह संयुक्त सचिव के रूप में काम कर रहे थे। उनकी जगह अब देबब्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है। देबाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बंगाल क्रिकेट संघ के पदों पर चुने गए सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में पद ग्रहण करेंगे।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 6:20 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+