For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चोटिल जसप्रीत बुमराह इस टीम के खिलाफ कर सकते हैं वापसी, जानें क्या है हाल

नई दिल्ली। पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए भारतीय तेज गेंदबज जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर ही रहने वाले हैं। न्यूज एजेंसी आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह भारत दौरे पर आ रही वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं। भारतीय टीम प्रबंधन की कोशिश है कि बुमराह विंडीज सीरीज तक फिट हो जाएं। इस बात से इतना तय माना जा सकता है कि बुमराह इस साल टीम से बाहर ही रहेंगे और अगले साल वापसी करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार टीम प्रबंधन से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि टीम मैनेजमेंट के लिए बांग्लादेश सीरीज रडार पर नहीं है क्योंकि कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट होकर लौटें और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए तैयार रहें।

और पढ़ें: आखिर क्या है जसप्रीत बुमराह को बाहर करने वाला स्ट्रेस फ्रैक्चर, क्या है लक्षण और बचाव

अधिकारी ने कहा, 'आप कह सकते हैं कि टीम चाहती है कि बुमराह विंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी करें। टीम प्रबंधन इस बात को लेकर साफ है कि वह इस मामले में किसी तरह के शॉर्टकट्स नहीं चाहती और चाहती है कि बुमराह पूरी तरह से फिट होकर वापसी करें। बांग्लादेश सीरीज काफी जल्दी हो जाएगी।'

जब पूछा गया कि बुमराह की वापसी में देरी हो सकती है तो सूत्र ने कहा है कि इसकी संभावना बहुत कम है क्योंकि नितिन पटेल उनके साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'नितिन पटेल पर शायद ही कोई ऐसा भारतीय खिलाड़ी हो जिसे उन पर भरोसा न हो, उन्होंने जसप्रीत बुमराह की चोट पर नजर बनाये रखी है। वह उनके साथ काम कर रहे हैं। और ऐसा भी हो सकता है कि वो समय से पहले ठीक हो जायें।'

और पढ़ें: आखिर क्या है क्रिकेट में VJD नियम, क्यों है DLS से बेहतर

भारतीय टीम लगातार क्रिकेट खेल रही है और ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट काफी अहम है जिस पर कप्तान और कोच लगातार ध्यान दे रहे हैं।

इस पर सूत्र ने कहा, 'खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट, यह शायद हमारे लिए सबसे अहम है। इसलिए बुमराह ने विश्व कप के बाद से सीमित ओवरों की क्रिकेट नहीं खेली है क्योंकि हम उन्हें टेस्ट के लिए तरोताजा रखना चाहते हैं। जब तक टेस्ट चैम्पियनशिप चल रही है तब तक वो हमारे लिए काफी अहम है। हम जानते हैं कि वह अच्छे गेंदबाज क्यों हैं।'

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 17:55 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+