श्रीसंत ने बताया विराट-रोहित के अलावा कौन बन सकता है भारतीय टीम का अगला कप्तान
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस बीच दिग्गज खिलाड़ी मैदान को छोड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। अपने फैन्स से लेकर मीडिया तक से बात करने के लिये यह खिलाड़ी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया साइट हैलो पर सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार ने कुमार ने 2007 टी20 विश्व कप की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत से बात की।
और पढ़ें: रोहित शर्मा ने बताया ICC टूर्नामेंट में जीतने का रास्ता, कहा- मुंबई इंडियंस की तरह खेलना होगा
इस बात-चीत के दौरान श्रीसंत ने कई अहम मुद्दों पर बात की और बताया कि कैसे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मदद की थी, साथ ही यह भी बताया कि मौजूदा समय में कौन सा भारतीय खिलाड़ी है जो कि विराट कोहली-रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी संभाल सकता है।
और पढ़ें: ICC रैंकिंग में कभी 900 प्वाइंट के पार क्यों नहीं पहुंच सके सचिन तेंदुलकर, जानें कारण

करियर के शुरुआती दिनों में सौरव गांगुली ने की थी मदद
अपने करियर के शुरुआती दिनों की बात करते हुए श्रीसंत ने बताया कि कैसे सौरव गांगुली ने साल 2003 में उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मदद की।
उन्होंने कहा,' यह दादा (सौरव गांगुली) ही थे जिन्होंने 2003 में मेरे फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में मदद की। इतनी ही नहीं जब हम साउथ अफ्रीका दौरे पर गये थे तो उन्होंने ही मुझे सिखाया कि कैसे अलग-अलग खिलाड़ियों के लिये आपको अलग तरह की रणनीति तैयार करनी होती है और उसे लागू करने के लिये क्या किया जाना चाहिये। मैंने टेस्ट मैचों के दौरान कई बार गेंदबाजी प्रयोग भी किये लेकिन उसमें भी दादा का मार्गदर्शन हमेशा साथ रहा।'

यह खिलाड़ी बनेगा विराट-स्मिथ के बाद भारतीय टीम का कप्तान
श्रीसंत ने मौजूदा समय की भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय टीम दुनिया की किसी भी टीम को कहीं पर हराने का दम रखती है। वह टेस्ट में सबसे मजबूत टीम है।
उन्होंने कहा,' मेरा मानना है कि भारतीय टीम मौजूदा समय की सबसे बेहतरीन टीम है जो घर या बाहर कहीं पर भी किसी भी टीम को हराने का दम रखती है। इतना ही नहीं मुझे लगता है कि आने वाले समय में रोहित और विराट के जाने के बाद केएल राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि टीम की कमान संभाल सकते हैं। वह भारतीय टीम के लिये तीनों ही प्रारूप में अच्छा कर रहे हैं, फिर उन्हें चाहे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये कहा जाये। साथ ही वह जिम्मेदार भी हैं।

क्या पहले और अब में बदल गया है ड्रेसिंग रूम का कल्चर
उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने पहले और अब के समय की टीम में ड्रेसिंग रूम के अंदर के कल्चर पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आज के समय में आदर्श खिलाड़ियों की कमी हो गई है।
इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए श्रीसंत ने कहा,'मुझे लगता है कि पहले की तुलना में आज का वक्त काफी बदल चुका है। पहले इतने मौके नहीं होते थे, आज के समय में आपके पास आईपीएल और टी20 मैचों के रूप में ज्यादा मौके हैं। अगर मैं उनके नजरिये से देखूं तो मुझे लगता है कि वह सही भी हैं। हाल ही में मुझे केरल की रणजी टीम से मिलने का मिला जहां पर खिलाड़ियों ने मुझे काफी सम्मान दिया। फिलहाल की टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा में एक बल्लेबाज के लिये जरूरी आचरण वाले सारे गुण हैं।'

हरभजन के साथ थप्पड़ कांड पर जानें क्या बोले श्रीसंत
इस दौरान श्रीसंत ने टीम इंडिया में अपने पुराने साथी हरभजन सिंह के साथ आईपीएल में हुए थप्पड़ कांड पर भी बात की।
उन्होंने कहा,' वह सब पुरानी बात थी। हरभजन सिंह मेरे लिये बड़े भाई की तरह हैं। उन्हें मुझसे किसी तरह की शिकवा या शिकायत नहीं है। मैं उनके लिये छोटे भाई की तरह हूं। मुझे लगता है कि भविष्य में अभी काफी कुछ सीखने के लिये बाकी है। अगर मौका मिला तो मैं गेंदबाजी कोच बनना चाहूंगा, जैसे जहीर खान अब तक काफी अच्छा कर रहे हैं खिलाड़ियों को गेंदबाजी की कोचिंग देकर, ठीक वैसे ही। मैं देश के लिये एक बार फिर से खेलना चाहता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
