World Cup 2019: विश्व कप 2019 के लिए 15 नहीं 19 खिलाड़ी जाएंगे इंग्लैंड!
नई दिल्ली। 15 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट टीम के उन 15 नामों का ऐलान कर दिया गया है जो विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। टीम लगभग उम्मीद के मुताबिक ही चुनी गई लेकिन कुछ नामों का ना होना कई लोगों का खला है। इनमें भी खासकर ऋषभ पंत का ना होना फैंस को अचरज में डालता है। इसके बावजूद यह कहना गलत नहीं होगा कि अधिकतर लोग पंत के बजाए दिनेश कार्तिक की मौजूदगी से संतुष्ट हैं। चयनकर्ताओं का कहना है, उन्होंने अनुभव और विकेटकीपिंग क्षमता दोनों को तरजीह दी है।

टीम में हैं तीन मुख्य तेज गेंदबाज-
टीम में केवल तीन ही तेज गेंदबाज चुने गए हैं। जबकि दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या और विजय शंकर के रूप में शामिल हैं। इसके बावजूद भी तीन मुख्य गेंदबाजों में किसी के चोटिल होने की स्थिति में टीम को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में भारत की ओर से 15 सदस्यीय की बजाए 19 सदस्यीय टीम इंग्लैंड जा रही है। ये बाकी के चार सदस्य तेज गेंदबाज होंगे। जी हां, ये तेज गेंदबाज ना केवल मुख्य गेंदबाजों के चोटिल होने की स्थिति में बैकअप का काम करेंगे बल्कि नेट प्रैक्टिस में भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास भी कराएंगे।

नवदीप की गति और चाहर की विश्वसनीयता-
जी हां, आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले नवदीप सैनी और दीपक चाहर को विश्व कप में बतौर बैकअप एक बड़ा मौका मिल गया है। सैनी जहां आरसीबी की ओर से खेलते हैं तो वहीं दीपक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अभी तक 10 विकेट भी ले चुके हैं। बीसीसीआए के बयान के मुताबिक, 'ये खिलाड़ी भारतीय टीम को विश्व कप की तैयारी में मदद करेंगे।'
वर्ल्ड कप 2019: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, बिना ODI खेले इस खिलाड़ी को मिली जगह

आवेश खान और खलील अहमीद भी शामिल-
जबकि अन्य दो तेज गेंदबाजों में अवेश खान और खलील अहमद का नाम शामिल है। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को अभी तक आईपीएल में ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इसके बावजूद दोनों ही खिलाड़ी अच्छी गति से गेंदबाज करने के लिए जाने जाते हैं। खान ने जहां दिल्ली के लिए एक ही मैच खेला है तो वहीं खलील को भी हैदराबाद ने अभी तक एक ही मैच में मौका दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
