नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विरट कोहली की फैन लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ा है। ये नाम किसी और का नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान का है। जी हां, दरअसल क्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वैन निएकेर्क ने कोहली की कप्तानी की जमकर तारीफ की है।
दरअसल भारत श्रीलंका के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहा है। कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेला गया सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा। हालांकि मैच के नतीजे से कप्तान कोहली काफी खुश होंगे। क्योंकि मैच का पहला और दूसरा दिन श्रीलंका के गेंदबाजों के नाम रहा।
पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली 0 पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा की सूझबूझ भरी फिफ्टी की की बदौलत भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होकर 174 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 294 रन बनाए।
हालांकि इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की और फिर कोहली ने शतक जड़ा जिसकी बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 230 रनों की लीड हासिल की।
भुवी और शमी ने श्रीलंका की दूसरी पारी में एक के बाद एक 75 के स्कोर पर 7 विकेट चटका दिए। हालांकि खराब लाइट की वजह से मैच जल्द समाप्त करना पड़ा और मैच का नतीजा ड्रॉ रहा।
इस मैच में कोहली ने की कप्तानी देखने काबिल रही। इसी से प्रभावित होकर दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वैन निएकेर्क ने ट्वीट कर कोहली की कप्तानी की तारीफ की उन्होंने कोहली को लिविंग लीजेंड तक कह डाला। डेन वैन ने लिखा- "मैच को लेकर बहुत सारी आलोचनाओं के बाद फिर भी लगता है कि विराट कोहली एक शानदार कप्तान है। एक कप्तान के रूप में आप अपने बारे में कभी नहीं सोचते। हमेशा यही सोचते हैं कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या होगा। एक और लिविंग लीजेंड।"
Still think @imVkohli is one amazing captain. So much criticism regarding the match. As a captain you never think about yourself. Always what's best for the team. #anotherlivinglegend
— Dane van Niekerk (@danevn81) November 20, 2017
बता दें कि कि दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान डेन वैन ऑलराउंडर हैं। डेन वैन इसी साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी महिला विश्वकप में तब चर्चा में आईं ती जब उन्होंने बिना कोई रन दिए 4 विकेट झटके। ये पुरुष और महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास का पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी ने बिना कोई रन दिए 4 विकेट झटके थे।
इसे भी पढ़ेंः- रैंकिंगः इस कंगारू को पछाड़ टॉप 5 में पहुंचे विराट कोहली, पुजारा से फिर भी पीछे