For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो संन्यास से वापस लौट सकते हैं एबी डिविलियर्स, जानें क्या है दक्षिण अफ्रीका के नये कोच का प्लान

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के नवनियुक्त कोच मार्क बाउचर ने आगामी टी20 विश्व कप के लिये अपना पद संभालते ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। मार्क बाउचर ने आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपने प्लान की जानकारी दी और बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्टार बल्लेबाज अब्राहम डि विलियर्स से संन्यास से लौटने की गुजारिश करेंगे। 35 साल के एबी डिविलियर्स अभी भी टी20 लीग में खेलते नजर आते हैं। मार्क बाउचर ने कहा कि वो एबी डिविलियर्स समेत अन्य खिलाड़ियों को संन्यास से वापस लौटने का अनुरोध करेंगे ताकि साउथ अफ्रीका की टीम 2020 टी20 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

और पढ़ें: डिप्रेशन से उबर मैदान पर वापस लौटने को तैयार हैं मोंटी पनेसर, बताया कैसा रहा सफर

एक इंटरव्यू के दौरान मार्क बाउचर ने कहा,'जब आप विश्व कप में जाते हैं तो आप चाहते हैं कि आप अपने सबसे धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरें। मैं मानता हूं कि डि विलियर्स हमारे सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और ऐसे में उनसे वापसी के लिए कहा जा सकता है। मैं अभी इसी काम में लगा हूं और हो सकता है कि आने वाले समय में मैं उनसे वापसी के लिए अनुरोध करूं। साथ ही मैं कुछ अन्य खिलाड़ियों से भी इसी तरह का अनुरोध कर सकता हूं।'

गौरतलब है कि एबी डिविलियर्स ने मार्च 2018 में संन्यास ले लिया था और इससे पहले तक वह साउथ अफ्रीका के लिये सभी प्रारूपों में कप्तानी कर रहे थे।

और पढ़ें: 1st ODI, IND vs WI: रविंद्र जडेजा को रन आउट देने पर भड़के विराट कोहली, जानें क्या है मामला

मार्क बाउचर ने खिलाड़ियों के संन्यास से वापस बुलाने को लेकर कहा, 'आप चाहते हैं कि आपके सबसे अच्छे खिलाड़ी विश्व कप में खेलें। अगर आपको इसके लिए कुछ मुद्दों को सुलझाना पड़ता है और अगर यह देश के लिए अच्छा है तो फिर ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं।'

मार्क बाउचर ने उन खिलाड़ियों से वापस अपने देश आकर खेलने का निवेदन किया है जो बोर्ड के साथ विवाद के बाद पिछले काफी समय से काउंटी काउंटी क्रिकेट खेलने चले गए हैं।

Story first published: Sunday, December 15, 2019, 22:39 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+