For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3TC Cricket: मैदान पर लौट आया अफ्रीकी शेर, 24 गेंद पर एबी डिविलियर्स ने जड़े 61 रन

Solidarity Cup 2020 : AB De Villiers smashes 61 runs off 24 balls on cricket return| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शनिवार को एक नये प्रारूप के साथ मैदान पर वापसी का ऐलान कर दिया है। सॉलिडैरिटी कप के नाम से खेल गये इस मैच में क्रिकेट साउथ अफ्रीका 2 नहीं बल्कि 3 टीमों के साथ मैच खेलने मैदान पर उतरी। इस मैच में सभी टीमों के पास 11 के बजाय 8 खिलाड़ी शामिल किये गये थे साथ ही इसे टेस्ट प्रारूप की तरह 6 ओवर की दो पारियों में खेला गया। इस नये प्रारूप पर दुनिया भर के फैन्स की नजर थी क्योंकि इस मैच के साथ ही उन्हें अपने पसंदीदा और दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की मैदान पर देखने को मिलने वाली थी।

एबी डिविलियर्स ने भी अपने फैन्स को निराश न करते हुए मैदान पर कोहराम मचा दिया। बिग बैश लीग के बाद मैदान पर वापसी करते हुए डिविलियर्स ने महज 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 24 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इस दौरान डिविलियर्स ने जहां पहली 7 गेंदों पर 11 रन बनाये थे तो वहीं अगली 17 गेंदों पर 50 रन जोड़े।

और पढ़ें: Viral Video: सीएसके ने शेयर किया धोनी का नया वीडियो, सितंबर में कर सकते हैं वापसी

पहले 6 ओवर की बात करें तो रीजा हैंड्रिक्स किंगफिशर ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाये तो वहीं एबी डिविलियर्स की कप्तानी वाली ईगल्स की टीम ने 1 विकेट खोकर 66 रन बनाये। वहीं तीसरे नंबर पर टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली टीम काइट्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाये। पहली पारी में ईगल्स के एडम मार्करम ने 23 गेंदों पर 47 रन बनाये जबकि एबी डिविलियर्स ने 7 गेंदों पर 11 रन बनाए।

डिविलियर्स की ताबड़तोड़ पारी को देखकर फैन्स इस कदर खुश हुए कि कुछ ही देर में उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस बारे में लिखते हुए एक फैन ने ट्वीट किया कि बाकियों का तो नहीं जानते, मगर हर भारतीय 3टीसी क्रिकेट सिर्फ एबी डिविलियर्स के लिए देख रहे हैं।

और पढ़ें: ENG vs WI: जो डेनली के साथ हुए बर्ताव से खुश नहीं केविन पीटरसन, जानें क्या बोले

वहीं एक अन्‍य फैन ने कहा कि जंगल में शेर लौट आया है। डिविलियर्स की धमाकेदार वापसी पर एक फैन ने कहा कि आज खुश कर दिए तुम हमको। फैन ने कहा कि कोरोना महामारी में सिर्फ यही एक चीज अच्‍छी हुई कि क्रिकेट के मैदान पर डिविलियर्स को वापस देख रहे हैं।

Story first published: Monday, July 20, 2020, 4:36 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+