For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लौटेंगे एबी डिविलियर्स, जानें क्या बोले हेड कोच मार्क बाउचर

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे महान और फिट बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का नाम जरूर लिया जाता है, जिन्होंने यूएई में आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और आरसीबी की टीम को 4 साल बाद प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, हालांकि टीम के अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा सपोर्ट न मिल पाने के चलते वह आईपीएल में खिताब जिता पाने के अपने सपने को पूरा नहीं कर सके।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके एबी डिविलियर्स अभी भी फ्रैंचाइजी आधारित लीग में खेलते नजर आते हैं और इस दौरान वो शानदार फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं। पिछले एक साल से डिविलियर्स का साउथ अफ्रीका की टीम में वापसी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी को लेकर अब टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने भी अपडेट दी है।

और पढ़ें: IND vs AUS: रोहित ने बताया कंगारूओं के खिलाफ किस तरह की बल्लेबाजी करेंगे, बैटिंग ऑर्डर पर भी बोले

एक न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए मार्क बाउचर ने कहा कि उनकी वापसी को लेकर एबी से लगातार बात हो रही है।

उन्होंने कहा,' कोरोना के फैलने से पहले से ही हम लगातार एबी डिविलियर्स से वापसी को लेकर बात कर रहे हैं। वह काफी अच्छी क्रिकेट खेलते हैं। सच कहूं तो फिलहाल मैंने उनसे इस पर बात नहीं कि है लेकिन उन्होंने आईपीएल में भी काफी शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में हम सिर्फ उम्मीद कर सकते हैं कि वो वापसी के बारे में सोचें।

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने आकाश चोपड़ा को दिया करारा जवाब, कहा- एक दिन में चैम्पियन नहीं बनी टीम

गौरतलब है कि एबी डिविलियर्स ने मई 2018 में संन्यास का ऐलान कर दिया था और कहा था वह काफी थक चुके हैं और आराम करना चाहते हैं। हालांकि 2019 विश्व कप से पहले उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की इच्छा जताई थी। लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उन्हें इंकार कर दिया था और अब वह अगले साल टी20 विश्व कप से पहले उन्हें टीम में शामिल करने के लिये बात कर रही है।

आपको बता दें कि एबी डिविलियर्स ने वापसी को लेकर कहा था कि वह अपने देश को एक बार विश्व कप उठाते देखना चाहते हैं और ऐसे में अगर वो फिट रहते हैं और उनकी टीम को खिताब जिता पाने में योगदान दे पाते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

Story first published: Sunday, November 22, 2020, 21:40 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+