टेस्ट टीम में जडेजा इन, वनडे से उमेश आउट
मुंबई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज और बचे हुए दो वनडे के लिए टीम का आज ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है तो वहीं उमेश यादव वनडे टीम से बाहर हो गये हैं।
My Voice: राजनीति नहीं खेल पर ध्यान दो टीम इंडिया
जडेजा को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के घायल होने की वजह से टीम में जगह मिली है। वनडे टीम में अब उमेश यादव की जगह श्रीनाथ अरविंद लेंगे। आपको बता दें कि चौथा वनडे चेन्नई में 22 अक्टूबर और पांचवां 25 अक्टूबर को मुम्बई में खेला जाना है तो वहीं टेस्ट सीरीज की शुरुआत 5 नवम्बर को मोहाली में होगी, भारत और अफ्रीका के बीच में चार वनडे खेले जाने हैं।
टीम इस तरह से है
टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य राहाणे, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, केएल राहुल, स्टुअर्ट बिन्नी, इशांत शर्मा भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, वरुण एरॉन, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, रविचंद्रन अश्विन।
वनडेटीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, अजिंक्य रहाणे, एस. अरविंद, गुरकीरत सिंह मान, अंबाती रायडू, विराट कोहली, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
