पाकिस्तान के लिए नहीं खेलना चाहते मोहम्मद आमिर! ब्रिटिश नागरिकता के लिए किया आवेदन
नई दिल्ली: केवल 27 साल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके पाकिस्तान को हैरान करने वाले मोहम्मद आमिर ने अब एक और अप्रत्याशित कदम उठाकर पाक टीम को झटके पर झटका देने का काम किया है। आमिर को करीब से जानने वाले क्रिकेटरों ने दावा किया है कि आमिर अब पाकिस्तान के लिए नहीं खेलना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता के लिए भी आवेदन कर दिया है। यह एक ऐसी खबर है जिसको लेकर आमिर रातों-रात पाकिस्तान के नए विलेन बनकर उभर सकते हैं।

आमिर दे रहे हैं पाकिस्तान को झटके पर झटका
गौरतलब है कि पहले से ही आमिर के संन्यास पर रमीज रजा, वसीम अकरम, शोएब अख्तर जैसे दिग्गजों ने तीखी आलोचना की है। सबका एक सुर में यही कहना है कि आमिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्र में टेस्ट से संन्यास लेकर देश के साथ एक तरह से दगा करके निकल गए हैं। बता दें कि आमिर पर एक समय पांच साल का बैन लगाया गया था। उस समय उन्होंने स्पॉट फिक्सिंग की थी। उस मुश्किल समय से आमिर को बाहर निकालने में दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने काफी मदद की थी। अब वे क्रिकेटर अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम इस समय टेस्ट क्रिकेट में बुरी तरह से जूझ रही है। ऐसे में आमिर की पाक टेस्ट क्रिकेट को काफी आवश्यकता थी। लेकिन अब आमिर द्वारा ब्रिटिश नागरिकता मांगने की खबर ने आग में घी डालने वाला काम किया है।
डेविड कप: 55 साल में पहली बार भारतीय टीम खेलने जाएगी पाकिस्तान

ब्रिटिश पत्नी के आधार पर नागरिकता पाना चाहते हैं
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार आमिर ब्रिटेन में मकान भी खरीदने वाले हैं ताकि स्थायी रूप से वहां रह सकें। जानकारी के लिए बता दें कि आमिर की पत्नी नरगिस मलिक ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। पाकिस्तान के अखबार 'द ट्रिब्यून' के मुताबिक, आमिर ने पत्नी की नागरिकता के आधार पर मिलने वाले वीजा के लिए आवेदन किया है। स्पाउस वीजा के नाम से जाना जाने वाला यह वीज शुरुआती तौर पर 30 महीने के लिए मिलता है। लेकिन बाद में कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद यह इस वीजा धारक को स्थायी नागरिकता और ब्रिटिश पासपोर्ट भी मिल जाता है। इतना ही नहीं, स्पाउस वीजा मिलने के बाद आमिर ब्रिटेन में बतौर प्रोफेशल भी काम कर सकते हैं।

तो क्या जल्द ही पाक क्रिकेट को छोड़ेंगे आमिर ?
हालांकि स्पॉट फिक्सिंग का मामला यहां उनको तंग कर सकता है क्योंकि आमिर को इस मामले में ब्रिटिश कोर्ट ने ही दोषी पाया था और उन्होंने ब्रिटेन में जेल भी काटी थी। आमिर उसके बाद वैसे कई बार ब्रिटेन जा चुके हैं और काउंटी क्रिकेट में भी खेल चुके हैं। आमिर के साथी क्रिकेटरों को आमिर के इस बर्ताव से जरा भी हैरानी नहीं हुई है। उनका कहना है कि वे पहले से ही जानते थे कि आमिर अब ना तो पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं और ना ही पाकिस्तान में रहना चाहते हैं। उनका एकमात्र मकसद अब पूरी दुनिया की टी20 लीग में खेलना है।
हरभजन सिंह और दुती चंद के अर्जुन व खेल रत्न अवॉर्ड नामांकन खारिज, ये रही वजह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
