SA vs ENG: बेन स्टोक्स के मुरीद हुए फॉफ डुप्लेसिस, कहा- ICC Awards में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के हकदार
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच बुधवार से सेंट जॉर्ज पार्क में खेलेगी। मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की तारीफ की। आईसीसी ने बुधवार को अपने सालाना पुरस्कारों की घोषणा की जिसमें विश्व कप की जीत में अहम रोल निभाने वाले बेन स्टोक्स को साल का बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गारफील्ड अवॉर्ड) चुना गया।
और पढ़ें: खुशखबरी! एक बार फिर गेंदबाजों की धुनाई करने मैदान में उतरेगी सचिन-धोनी की जोड़ी
आईसीसी के इस फैसले के बाद दक्षिण अफ्रीका कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा कि वह निश्चित रूप से इस पुरस्कार के हकदार थे।'
और पढ़ें: 5 करोड़ कमाने वाले पंत ने छोड़ा 28 करोड़ कमाने वाली इस लड़की का साथ, पैसों ने रिश्ते में डाली दरार?

डुप्लेसिस ने की बेन स्टोक्स की तारीफ
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए साउथ अफ्रीकी कप्तान ने स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2019 उसी का साल था और वह पुरस्कार डिजर्व करता था।
उन्होंने कहा, 'उनका 2019 सत्र काफी शानदार रहा जिसमें उन्होंने काफी बेहतरीन खेल दिखाया। आप इन्हीं चीजों से क्रिकेटरों को आंकते हो। वह पिछले साल काफी सफल रहा, उसने अकेले दम पर इंग्लैंड को इतने सारे मैच जिताए हैं।'

कड़े मुकाबलों में अहम भूमिका निभाते हैं बेन स्टोक्स
इंग्लैंड ने केप टाउन में दूसरे टेस्ट में 189 रन से जीत हासिल कर चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की जिसमें स्टोक्स मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना।
डुप्लेसिस ने कहा, 'वह बड़ी भूमिका अदा करता है, भले ही टीम अच्छा करे या नहीं करे। वह काफी ओवर फेंकता है और 150 प्रतिशत देने की कोशिश करता है।'

स्टोक्स के मुरीद हुए जो रूट, कहा- जितनी तारीफ उतनी कम
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी कहा, 'उसकी जितनी तारीफ की जाये, उतनी कम है। यह निश्चित रूप से सही फैसला है। उसने सभी प्रारूपों में जैसा प्रदर्शन किया है, ऐसा किसी ने भी नहीं किया।'
उन्होंने कहा, 'उसका टीम का हिस्सा होना शानदार है। उसने सभी तीनों प्रारूपों में मैचों को प्रभावित किया है। मेरी राय में वह निश्चित रूप से इस समय दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी है।'
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
