Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA : कोहली हुए दूसरे टेस्ट से बाहर, अब इन्हें मिला प्लेइंग इलेवन में माैका

जोहानसबर्ग: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमें 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का दूसरा टेस्ट जोहानसबर्ग में शुरू हुआ जहां भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय खेमे के लिए बुरी खबर यह है कि विराट कोहली इस मैच से बाहर हो गए हैं। कोहली चोटिल होने के कारण मैच से बाहर हुए हैं। उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी संभाली है। कोहली की जगह हनुमा विहारी को माैका दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 4 लीटर दूध, 2 किलो चिकन, 15 नंबर का जूता, मिलिए हरियाणा के खली से

चुनाैती के लिए तैयार हैं राहुल

चुनाैती के लिए तैयार हैं राहुल

टाॅस जीतने के बाद केएल राहुल ने कहा कि विराट कोहली को अपर बैक स्पाज्म है, जिसके कारण वो इस टेस्ट में नहीं खेल रहे। उन्होंने कहा, ''फिजियो उन पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह अगले टेस्ट के लिए ठीक हो जाएंगे।'' वहीं कप्तानी मिलने पर उन्होंने कहा, ''अपने देश की कप्तानी करना हर भारतीय खिलाड़ी का सपना होता है। वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इस चुनौती के लिए तैयार हूं। हमने यहां कुछ अच्छी जीत हासिल की है और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखना चाहेंगे। विराट की जगह हनुमा विहारी आए हैं। बस एक ही बदलाव है। सेंचुरियन में कुल मिलाकर यह एक अच्छा टेस्ट था। हमने वास्तव में एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं।''

साउथ अफ्रीका ने किए दो बदलाव

साउथ अफ्रीका ने किए दो बदलाव

वहीं साउथ अफ्रीका ने दो बदलाव किए हैं। क्विंटन डी कॉक की जगह काइल वेरिन को और वियान मुलडर को डुआन ओलिवियर ने रिप्लेस किया है। इससे पहले सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला गया था। भारतीय टीम ने यह मैच 113 रन से जीत लिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। सीरीज जीतने के लिहाज से यह मैच काफी अहम होने वाला है। भारत जीतता है तो सीरीज अपने नाम कर लेगा।

100वें टेस्ट के लिए करना होगा इंतजार

100वें टेस्ट के लिए करना होगा इंतजार

वहीं अगर कोहली इस मैच का हिस्सा बनते तो यह उनका 100वां टेस्ट मैच होता, लेकिन अब उनको इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि तीसरे टेस्ट से पहले उनके ठीक होने की संभावना है जो 11 जनवरी से केपटाउन में शुरू होगा। अगर कोहली इस मैच में भी नहीं खेलते हैं तो फिर श्रीलंका के खिलाफ 25 फरवरी को होने वाले टेस्ट में उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि कोहली इस समय खराब दाैर से गुजर रहे हैं। नवंबर 2019 के बाद उनके बल्ले से कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं निकला है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Story first published: Monday, January 3, 2022, 14:04 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2022
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+