IND vs SA: क्या जोहान्सबर्ग टेस्ट में भी पड़ेगा बारिश का असर, जानें कैसी है पांचो दिन की वेदर रिपोर्ट
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 3 जनवरी 2022 से जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर भारतीय टीम पहली बार साउथ अफ्रीका को उसी की सरजमीं पर सीरीज हराकर इतिहास रचने उतरेगी। भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से जीत हासिल कर पहले ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका दौरे पर 1992 के बाद से भारतीय टीम अब तक 7 बार टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है लेकिन उसे एक बार भी सीरीज में जीत हासिल नहीं हुई है। इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 21 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ 4 बार ही वो जीत हासिल करने में कामयाब हुई है जबकि 7 बार मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
और पढ़ें: IND vs SA: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के वनडे दौरे पर मिलना चाहिये था मौका
साउथ अफ्रीका ने भारत को अपने घर पर 10 बार मात दी है, हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जोहान्सबर्ग के मैदान पर भारतीय टीम को कभी भी हार नहीं मिली है। भारत ने इस मैदान पर अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 3 बार वह मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहा है जबकि कुल 4 में से 2 जीत उसे इसी मैदान पर मिली है। ऐसे में भारतीय टीम के लिये 29 सालों से चले आ रहे लंबे जीत के इंतजार को खत्म करने का यह बेहद शानदार मौका है।
और पढ़ें: IND vs SA: भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने किया वनडे टीम का ऐलान, फिर नजरअंदाज हुए डुप्लेसिस

पहले दिन से है बारिश के खलल की संभावना
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों को उसके घर पर हराने के बाद विराट सेना के लिये अब साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने का यह बड़ा मौका है, हालांकि यहां पर देखने लायक होगा कि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है। सेंचुरियन टेस्ट का दूसरा पूरी तरह से बारिश के चलते धुल गया था और मैच के आखिरी दिन भी बारिश की संभावना जताई गई थी। उल्लेखनीय है कि सेंचुरियन टेस्ट के आखिरी दिन फैन्स की दुआयें रंग लायी और बारिश के नहीं आने के चलते भारत मैच जीतने में कामयाब रहा।
ऐसे में जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच के वेदर रिपोर्ट पर नजर डालते हैं कि वहां पर टेस्ट मैच के पांचों दिन मौसम कैसा रहने वाला है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार जोहान्सबर्ग में रविवार से ही बारिश देखने को मिल रही है, हालांकि सोमवार को जब मैच शुरू होगा तो उस वक्त तक धूप खिली हुई नजर आयेगी। रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन के दो सेशन का खेल आसानी से होने की संभावना है, लेकिन 2 बजे के बाद आसमान में बादल और बारिश की संभावना 60 प्रतिशत तक रहेगी।

जानें कैसा है दूसरे से चौथे दिन का हाल
पहले दिन की ही तरह जोहान्सबर्ग टेस्ट के दूसरे दिन भी मौसम लुका छुप्पी का खेल करता नजर आयेगा, जहां पर पहले हाफ का खेल बादलों के बीच पूरा हो सकता है लेकिन लंच के बाद एक बार फिर से तेज बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है। मैच के तीसरे दिन भी 50 प्रतिशत बारिश की संभावना देखने को मिल रही है जबकि चौथे दिन बादल छाये नजर आयेंगे।

आखरी दिन 80 प्रतिशत है बारिश की संभावना
मैच का आखिरी दिन पूरी तरह से बारिश प्रभावित नजर आ रहा है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में 80 प्रतिशत तक तेज बारिश आने की संभावना है। गौरतलब है कि अगर मौसम की भविष्यवाणी की मानें तो यह मैच ड्रॉ होता नजर आ रहा है, जिसके बाद भारत के लिये सीरीज में हार नामुमकिन हो जायेगी लेकिन इतिहास रचने का मौका बरकरार रहेगा।
आपको बता दें कि जोहान्सबर्ग में खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
