For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA 2nd Test : दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत ने गंवा दिए 2 बड़े विकेट

जोहान्सबर्ग। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने पलड़ा भारी रखा जिन्होंने पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रनों की बढ़त बनाई, फिर भारत की दूसरी पारी में 2 बड़े विकेट ले लिए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। उनके पास 58 रनों की बढ़त है। अजिंक्या रहाणे (11) व चेतेश्वर पुजारा (35) क्रीज पर माैजूद हैं। केएल राहुल 8 जबकि मयंक अग्रवाल 23 रन बनाकर आउट हो गए। अब भारत को बढ़ा स्कोर करना होगा ताकि मेजबान लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके, क्योंकि खेल अभी भी तीन दिन का बाकी है।

इससे पहले भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए। भारत के 202 रनों के जवाब में अफ्रीका को मोहम्मद शमी ने चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम (7) को कैच आउट करवा दिया। कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने सावधानी से खेला। यह जोड़ी अगले दिन भी फॉर्म में थी। लेकिन शार्दुल ठाकुर ने साझेदारी का अंत किया। डीन एल्गर 120 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। पीटरसन ने अपना पहला अर्धशतक पूरा करते हुए टीम को 100 रनों के पार पहुंचा दिया। इसके बाद शार्दुल ने पीटरसन (62) और रॉसी वैन डेर डूसन (1) को पवेलियन भेजा। अफ्रीका के चार विकेट 102 रनों पर गिर गए। हालांकि टेम्बा बावुमा और काइल वेराना ने टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बढ़ा दिया। उन्होंने अफ्रीका को पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी दिलाई। लेकिन, जैसे ही साउथ अफ्रीकी टीम बढ़त की ओर बढ़ी, शार्दुल ठाकुर फिर से भारतीय टीम के लिए काम आ गए।उन्होंने वेरियन (21) को फंसा लिया। अफ्रीका की आधी टीम 162 रन पर लौटी।

यह भी पढ़ें- 4 लीटर दूध, 2 किलो चिकन, 15 नंबर का जूता, मिलिए हरियाणा के खली से

उसके बाद टेम्बा ने आक्रामक तरीके से खेलना शुरू किया और शार्दुल को चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली गेंद पर शार्दुल ने उन्हें आउट कर दिया। फिर केशव महाराज और मार्को जानसेन ने आठवें विकेट के लिए 48 गेंदों में 38 रन जोड़कर पहली पारी में अफ्रीका को बढ़त दिला दी। जसप्रीत ने साझेदारी को तोड़ते हुए महाराज को 21 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद शार्दुल ने अन्य दो बल्लेबाजों को वापस भेज साउथ अफ्रीका को 229 पर ढेर कर दिया। शार्दुल ने सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने दो, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।

Story first published: Tuesday, January 4, 2022, 21:36 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+