For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: नाइट कर्फ्यू के बावजूद जानें कैसे खेले जायेंगे मैच, वानखेड़े के 15 ग्रांउडमैन आये कोरोना नेगेटिव

IPL 2021: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होना है, जिसका पहला मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाना है। बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल के लीग मैचों की मेजबानी का जिम्मा 6 शहरों चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरू को दिया है जबकि प्लेऑफ और फाइनल मैचों का आयोजन अहमदाबाद में होना है। इस दौरान लीग स्टेज के करीब 10 मैचों का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है, हालांकि शनिवार को 10 ग्राउंडमैन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों ने सभी को चौंका दिया था ऐसी खबरें आ रही थी कि बीसीसीआई वेन्यू शिफ्ट कर सकती है।

लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह वेन्यू शिफ्ट नहीं करने वाली है। इस बीच सोमवार को एक और खबर आई है जिससे मुंबई में होने वाले मैचों से खतरा टलता नजर आ रहा है। सोमवार को वानखेड़े के मैदान पर काम करने वाले 15 ग्राउंडसमैन का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट में सभी नेगेटिव आये हैं, इसमें पूर्व में पॉजिटिव आये 10 सदस्य भी शामिल है।

और पढ़ें: IPL 2021: 'खराब फॉर्म के बावजूद प्रैक्टिस नहीं करते थे', पृथ्वी शॉ को लेकर पोंटिंग का बड़ा खुलासा

वहीं महाराष्ट्र सरकार की ओर से लगाये जाने वाले नाइट कर्फ्यू से पैदा होने वाली समस्या का भी समाधान हो गया है और सरकार ने मुंबई में होने वाले मैचों को लेकर नाइट कर्फ्यू के दौरान खिलाड़ियों के प्रैक्टिस करने और टीमों को होटल में पहुंचने के लिये समय की पाबंदी से छूट दे दी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने राज 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी जिसके दिशानिर्देशों का पालन करने से मुंबई में होने वाले मैचों का समय बदलना पड़ता और खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो सकती है। हालांकि सरकार ने टीमों को बायोबबल प्रोटोकॉल का कड़ा पालन करते हुए 8 बजे के बाद भी अभ्यास करने की अनुमति दे दी है।

और पढ़ें: IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने चुने आईपीएल इतिहास के 5 सबसे दिग्गज बल्लेबाज, रसेल-गेल को जगह नहीं

आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग की ओर से बीसीसीआई को जारी किये गये लेटर में साफ किया गया है कि मुंबई में होने वाले मैचों को देखते हुए टीमों को दो सत्र ( शाम 4 बजे से 6:30 बजे और शाम 7:30 से रात 10 बजे) में अभ्यास करने की अनुमति दी गई है।

आपको बता दें कि मुंबई में होने वाले 10 मैचों में से 9 मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाने हैं जबकि एक मैच का समय दोपहर का है। इस मैदान पर पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:10 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+