विवेक शुक्ला। अजीब इत्तेफाक है कि साउथ अफ्रीकी मूल के न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी ग्रांट इलिएट के बेहतरीन छक्के की बदौलत मंगलवार को न्यूजीलैंड ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 के फाइनल में खेलने का हक प्राप्त कर लिया। उसने डेल स्टेन की गेंद पर बेहतपीन छक्का जमाकर न्यूजीलैंड को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया।
इलिएट का जन्म साउथ अफ्रीका के शहर जोहांसबर्ग में 1979 में हुआ था। वहां पर उनके पिता प्लास्टिक सर्जन थे। उनकी शिक्षा साउथ अफ्रीका में ही हुई। फिर वे 2001 में न्यूजीलैंड शिफ्ट कर गए। कारण यह था कि उन्हें अपने मूल देश में आगे बढ़ने के अवसर बहुत कम नजर आ रहे थे।
The South African who knocked out #SA. Congrats #GrantElliott #ManOfTheMatch #NZvsSA #Morkel #McCullum #Vettori https://t.co/Ru0Mxdqngr
— Newsflicks (@newsflicks) March 24, 2015 भारत के खिलाफ खेले
हालांकि वे साउथ अफ्रीका ए की तरफ से एक मैच भारत की टीम के खिलाफ खेले थे। यह 2007 की बातें हैं। न्यूजीलैंड में वे अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ते गए।
पहला टेस्ट खेला
उन्होंने साल 2008 में न्यूजीलैंड की तरफ से पहला टेस्ट इंगलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला। उन्होंने जैरब ओरेन का स्थान लिया। उसके बाद तो वे लगातार न्यूजीलैंड की टेस्ट और वन डे टीम रहे। उनके विश्व कप में भाग ले रही न्यूजीलैंड टीम में शामिल होने पर कुछ जानकारों को हैरानी हो रही थी। क्योंकि वे घरेलू क्रिकेट में कम खेल रहे थे। पर मंगलवार को उन्होंने जोरदार खेल दिखाकर साबित कर किया वे महान खिलाड़ी हैं।