जब पाकिस्तान में होटल अरेस्ट हुआ यह साउथ अफ्रीकी गेंदबाज, सुनाई पूरी आपबीती
नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैले कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दुनिया भर के तमाम खेल कार्यक्रमों को या तो स्थगित कर दिया गया है या फिर रद्द हो गये हैं। ऐसे वक्त में दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी भी मैदान से दूर अपने घर में समय बिता रहे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी इस वक्त अपने घर पर वापस आ चुके हैं और वापस आने के बाद उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जब उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान होटल अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उसके बाद ही उन्होंने अपने देश वापस लौटने का फैसला किया।
और पढ़ें: शापित है Tokyo Olympics, हर 40 साल में होता है महामारी का शिकार
दक्षिण अफ्रीका वापस लौटने के बाद डेल स्टेन ने अपने इस होटल अरेस्ट के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण से काफी दुखी हैं। कोरोना वायरस के चलते लगातार खेलों का आयोजन रद्द किया जा रहा है, इस पर दुखी स्टेन ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अगर आप हमसे खेल ले लेंगे तो हमारे पास क्या रह जाएगा।
और पढ़ें: IPL 2020: खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कब होगा आईपीएल की किस्मत पर फैसला

बिना खेलों के हमारा क्या होगा?
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले डेल स्टेन ने पाकिस्तान से वापस लौटने के बाद यहां की स्थिति के बारे में बात की और कहा कि यह समझा पाना काफी मुश्किल है, महज कुछ घंटो में ही परिस्थितियां बिल्कुल बदल गई।
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए स्टेन ने कहा, 'यह सच में काफी निराशाजनक है कि सबकुछ बंद हो रहा है। खासकर दक्षिण अफ्रीका जैसी जगह जहां कल्चर रिलीजन और एथनिक बैकग्राउंड को लेकर पहले भी दिक्कतें रह चुकी हैं। सबको लेकर जो साथ आता है वो खेल है।'

लोगों को साथ लाने के लिये होते हैं खेल
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में 17 मार्च को प्लेऑफ के दोनों सेमीफाइनल मैचों का आयोजन होना था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते प्लेऑफ मैचों को स्थगित करना पड़ा।
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन अभी इस समय वो भी नहीं है। दक्षिण अफ्रीका में हम उन चीजों पर ध्यान देते हैं, जो लोगों को साथ लेकर आती है। अगर आपके पास खेल ही नहीं बचा तो आपके पास ऐसा क्या रह जाएगा, जिससे लोग साथ आएंगे। मुझे लगता है नेल्सन मंडेला ने पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि खेल लोगों को जिस तरह से साथ में लेकर आता है उस तरह से और कोई नहीं ला सकता।'

पाकिस्तान में हुए थे होटल अरेस्ट, नहीं थी बाहर निकलने की इजाजत
डेल स्टेन ने पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान खुद के होटल अरेस्ट हो जाने की बात को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें कमरे से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं थी।
उन्होंने कहा, 'हम ऐसे होटल अरेस्ट में थे, जहां हमें बाहर जाने के लिए मना किया गया था और साथ ही रोड पर घूमने से भी मना किया गया था, जो एकदम सही भी था। मैं प्रोटोकॉल तोड़ना पसंद नहीं करता हूं ऐसा कुछ करने का दोषी नहीं बनना चाहता जिसके लिए मुझे फिर से पाकिस्तान में खेलने का मौका ना मिले।'

हर तरफ हो रही सिर्फ कोरोना वायरस की चर्चा
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते अब तक यूरो कप, कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट, फ्रेंच ओपन टेनिस, फॉर्मूला वन रेस जैसे बड़े इवेंट्स स्थगित किए जा चुके हैं। स्टेन ने कहा कि वो इन परिस्थितियों में जरूरी सामान जुटाने में नहीं लगे हैं, क्योंकि ऐसी परिस्थिति में यह करना सही नहीं होगा।
उन्होंने कहा, 'मुझे लग रहा है हर तरफ बस इसी बारे में चर्चा हो रही है, मैं जिस भी व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल हूं, यही सब बातें हो रही हैं। आप इन सब से भाग नहीं सकते हैं। सामान्य तौर पर मैं छुट्टियों में घूमने जाता हूं या फिशिंग करने निकल जाता हूं, अभी फिलहाल मैं बस घर पर चिल कर रहा हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
