For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कब होगा आईपीएल की किस्मत पर फैसला

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के चलते दुनिया भर के खेल आयोजनों पर खतरा मंडराने के चलते 29 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के आयोजन को 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया है। वहीं इस चीज को लेकर खेल मंत्रालय ने भी गुरुवार को बैठक की और साफ कर दिया कि 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के भविष्य पर फैसला 15 अप्रैल के बाद लिया जाएगा।

खेल मंत्रालय ने बैठक के दौरान साफ किया कि मौजूदा समय में कोरोना वायरस के कारण फैली मौजूदा स्थिति को देखते हुए 15 अप्रैल को नई एडवाइजरी जारी की जायेगी जिसमें इस मसले पर फैसला लिया जायेगा।

और पढ़ें: 'लालची हो गये हैं पीएसएल मालिक', फ्रैंचाइजी मालिक के रवैये पर भड़के शोएब अख्तर

उन्होंने कहा, '15 अप्रैल के बाद सरकार स्थिति के हिसाब से नई एडवाइजरी जारी करेगी। बीसीसीआई क्रिकेट को मसलों को देखती है और यह ओलम्पिक स्पोर्ट नहीं है, लेकिन यह सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट का सवाल नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा का सवाल है। एक टूर्नामेंट में हजारों लोग आते हैं। इसलिए यह सिर्फ खेल संघ और खिलाड़ियों की बात नहीं यह हर नागरिक की बात है।'

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हमारे देश में क्रिकेट के मसलों पर फैसला बीसीसीआई को लेना होता है लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस बीमारी का असर सीधे तौर पर देश के नागिरकों पर पड़ेगा।

और पढ़ें: Viral Video: हार्दिक पांड्या ने बताया कोरोना वायरस के बीच कैसे बोरियत करें खत्म

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन बीसीसीआई ने इसे कोरोनावायरस के कारण 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है।

खेल मंत्रालय ने 12 मार्च को सूचना जारी करते हुए कहा था कि कोरोनावायरस के कारण सभी टूर्नामेंट रद्द किए जाते हैं और अगर टूर्नामेंट का आयोजन जरूरी हो तो इसे बिना दर्शकों के कराया जाए। वहीं दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से एक कदम आगे बढ़कर फैसला किया और दिल्ली में 15 अप्रैल तक किसी भी तरह के खेल आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया।

Story first published: Friday, March 20, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+