हिमाचल के मैक्लोडगंज में घूमने के मजे ले रहे हैं अफ्रीकी क्रिकेटर, तस्वीरें आईं सामने
हिमाचल। धर्मशाला स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ होने जा रहे टी20 मैच से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी प्रयटन नगरी मैक्लोडगंज में घूमते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर अफ्रीकी क्रिकेटरों की मैक्लोडगंज की सजी दुकानों से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। गुरूवार को अभ्यास करने की बजाय खिलाड़ियों ने हिमाचल के मशहूर प्रयटन स्थल में से एक मैक्लोडगंज में समय बीताना चाहा।

सेल्फी लेने की लगी होड़
दोपहर लगभग 12 बजे अफ्रीकी टीम होटल द पवेलियन से मैक्लोडगंज पहुंची। उसके बाद टीम के कई खिलाड़ियों ने मैक्लोडगंज में बाल कटवाए तो कइयों ने शाॅपिंग की। अफ्रीकी खिलाड़ियों देखने के लिए वहां स्थानीय व घूमने आए हुए लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। खिलाड़ियों को देख लोग काफी खुशी जाहिर करने लगे। वहीं अफ्रीकी क्रिकेटरों ने भी अपने प्रशंसकों को सेल्फी लेने के लिए मना नहीं ही। सोशल मीडिया पर भी कई फैंस ने क्रिकेटरों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
VIDEO : आंद्रे रसेल की गर्दन पर लगा तेज बाउंसर, स्ट्रेचर पर ले जाना पडा बाहर

खिलाड़ियों ने की शाॅपिंग
डेविड मिलर, शमशी ने शॉपिंग भी की। इस दौरान टीम मैनेजर भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने मैक्लो होटल में लंच किया। मिलर ने 3300 रुपए की शॉपिंग की। दुकानदार ने बताया मिलर ने परफयूम लिया। इसके अलावा हैंडीक्रॉफटस की दुकान से हुक्का भी खरीदा। इसे घर में शोपीस के तौर पर भी रखा जाता है। टीम मैनेजर ने भी 4100 रुपए की शॉपिंग की।

हेयर कटिंग भी करवाई
ब्यूरेन हैंड्रिक और रीजा हैंड्रिक ने स्थानीय सैलून में हेयर कटिंग भी करवाई। सैलून वाला खिलाड़ियों को देखकर हैरान रह गया, वहीं टीम के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने सैलून संचालक को खिलाड़ियों के बाल कटवाने की इच्छा की जानकारी दी। खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से लाए गए मिनी व्हीकल में साउथ अफ्रीका की टीम कंडी स्थित होटल द पैवेलियन से वाया स्टेडियम व चीलगाड़ी रोड़ होते हुए पुलिस सुरक्षा में मैक्लोडगंज पहुंची।

15 तारीख को होगा मैच
रास्ते में जहां से भी खिलाड़ियों का वाहन गुजरा, वहां क्रिकेट प्रेमियों का खिलाड़ियों को देखने के लिए हजूम उमड़ पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जहां स्थानीय दुकानों में खरीददारी की, वहीं बाजार में घूमने का भी आनंद लिया। बता दें कि मैच 15 सितंबर को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
