IND vs NZ: ऑकलैंड में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कीवी कप्तान ने बताया क्यों हारी टीम
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड को बीच जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में विराट सेना ने कीवी सेना को रौंद कर ऑकलैंड में जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 203 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने महज 19 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत के लिये पहले केएल राहुल ने 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और बाद में श्रेयस अय्यर के नाबाद 58 रनों की पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। मैच के बाद कीवी कप्तान ने भारत के सामने पहाड़ से लक्ष्य को न बचा पाने का कारण बताया।
और पढ़ें: IND vs NZ: टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, ऑकलैंड में बना बड़ा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने मैच के बाद भारतीय टीम का तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टीम ने लगातार न्यूजीलैंड को दबाव में बनाये रखा जिसके चलते उनकी टीम को ऑकलैंड में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को रौंद भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

केन विलियमसन ने बताई हार के पीछे की वजह
ईडन पार्क में खेले गये मैच में भारतीय टीम ने 203 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैच के बाद केन विलियमसन ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि हमें एक टीम के तौर पर तीनों विभाग में सुधार करने की जरूरत है।
मैच के बाद केन विलियमसन ने कहा,' इस मैच में कई अच्छी चीजें हुई। हालांकि इस पिच पर लक्ष्य का बचाव करना आसान नहीं है। हमें पता था कि हमें 200 से ज्यादा रनों का स्कोर करना होगा, ताकि भारत को रोका जा सके।'

गेंदबाजों को बढ़ानी होगी विकेट लेने की क्षमता
मैच के बाद हार की वजहों पर बात करते हुए केन विलियमसन ने कहा कि हमारे गेंदबाजों को विकेट हासिल करने की योग्यता पर काम करना होगा।
उन्होंने कहा, ' भारतीय टीम हमारे मुकाबले हर विभाग में अच्छा कर रही थी। गेंदबाजों को विकेट निकालने के तरीके पर काम करना होगा। यह जरूरी है कि हम अगले मैच में खेल के तीनों विभागों में सुधार करें और सीरीज में वापसी कर सकें।'

भारत के खिलाफ काम कर रही थी यह तरकीब लेकिन वो बेहतर खेले
केन विलियमसन ने कहा कि भारत के खिलाफ हमारे गेंदबाजों का धीमी गेंदे फेंकना काम कर रहा था लेकिन भारत ने हमें लगातार दबाव में रखा। इसलिये गेंदबाजों के लिये यह काम करते रहना मुश्किल हो गया।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन भारतीय टीम ने 19 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दोनों टीमों के लिए बीच अब दूसरा मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
