पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की खेल भावना ने जीता लाखों फैंस का दिल
नई दिल्ली। 16 जून को विश्व कप में भारत-पाक मैच के साथ करोड़ो लोगों की भावनाओं का भी एक कारवां जैसे गुजर गया। जीत हिंदुस्तान के नाम हुई लेकिन खेल के ऐसे अवसरों पर अंतिम जीत क्रिकेट की ही होती है। विश्व कप के सबसे बड़े मंच पर क्रिकेट एक बार फिर से अपनी लोकप्रियता पर इतरा रहा था। देश-दुनिया के करोड़ों फैंस इस बात के गवाह थे और जो लोग क्रिकेट को बहुत अच्छे से नहीं जानते वे भी यह जान रहे थे कि 16 जून के दिन क्रिकेट में कुछ बहुत बड़ा हो रहा है।

विराट कोहली- 'हीरो ऑफ इंडिया'
यह मैच भारत-पाक की कट्टर क्रिकेट प्रतिद्वंदता के बावजूद खेल भावना का भी अच्छा उदारहण बना है। खासकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक अद्भुत व्यक्तित्व परिवर्तन की नई गाथा लिख रहे हैं। शायद ये बदलाव उनमें शादी के बाद और अपने खेल के शिखर पर पहुंचने के बाद आई विनम्रता से आया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्टीव स्मिथ के लिए तालियां बजवाकर सबका दिल लूटने वाले कोहली पाकिस्तान के खिलाफ भी खेल भावना के अप्रितम उदाहरण बन गए हैं।

विराट और वहाब-
दरअसल मैच के दौरान जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज गेंदबाजी करने के दौरान फिसल गए और कुछ देर तक खड़े भी नहीं हो पाए तो यह देख भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उनके पास आए और उनके कंधे पर हाथ रख कर उनके हाल पूछने लगे। इसके बाद दोनों एक दूसरे को देख कर हंसे और फिर से सामान्य होकर मैच खेलने लगे। वहाब के लिए यह मैच का मुश्किल समय था। भारतीय बल्लेबाज उनकी गेंदों पर लगातार रन बना रहे थे। कोहली की इस संवेदनशीलता तरीके से वहाब का हौसला बढ़ाने का काम किया था।

कोहली ने 'विराट' रिकॉर्ड भी बनाया
भारत ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 336 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना पाई। इस महामुकाबले में बारिश की लुकाछुपी के बीच डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 89 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा है। कोहली ने इस मैच में बल्लेबाजी में भी कमाल करते हुए 77 रनों की पारी खेली। इसी मैच में उन्होंने अपने सबसे तेज 11,000 ODI रन भी पूरे किए।
फैंस के बुरे बर्ताव पर छलका शोएब मलिक और मोहम्मद आमिर का दर्द, ट्विटर पर हुए भावुक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
