युवराज सिंह के संन्यास पर किम शर्मा ने ट्वीट करके इस तरह से दी बधाई
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और 2011 के विश्वकप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। युवराज सिंह के इस ऐलान के बाद तमाम क्रिकेट के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं। ना सिर्फ क्रिकेट जगत बल्कि फिल्मी दुनिया से भी लोग युवराज सिंह को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं। युवराज सिंह की कथित पूर्व प्रेमिका किम शर्मा ने भी युवराज सिंह के रिटायरमेंट के बाद ट्ववीट करके उन्हें बधाई दी है।

किम शर्मा ने दी बधाई
किम शर्मा ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए युवराज सिंह को याद किया। उन्होंने लिखा कि युवराज सिंह आब जबरदस्त खेले, आपके लिए खड़े होकर सम्मान, आपने खेल में कई ना भूलने वाले पल दिए। उम्मीद करती हूं कि आपके जीवन की अगली पारी भी हेजल कीच के साथ जबरदस्त हो। ना सिर्फ किम शर्मा बल्कि युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने भी युवराज सिंह को ट्वीट अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि और इसी के साथ एक युग का अंत हो गया। आप पर गर्व है, अब अगले चैप्टर की ओर, लव यू युवराज।

कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा
हेजल कीच के ट्वीट के बाद कई प्रशंसकों ने उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। खुद किम शर्मा ने भी ट्वीट करके लिखा कि आप दोनों हमेशा चमकते रहे। बता दें कि किम शर्मा एकमात्र फिल्म अभिनेत्री नहीं हैं जिनका नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ा। इससे पहले प्रीति झंगियानी, मिनिषा लांबा, शमिता शेट्टी, रिया सेन, यहां तक कि दीपिका पादुकोण के साथ भी युवराज सिंह का नाम जुड़ा था। प्रीति जिंटा के साथ भी युवराज सिंह का नाम जुड़ा था, लेकिन प्रीति ने इससे साफ इनकार किया था।

प्रीति जिंटा के साथ नाम जुड़ा
प्रीति जिंटा ने 2015 में अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि कितनी बार मैं कहूं कि मैंने कभी भी युवराज सिंह को डेट नहीं किया और ना ही कभी इस बारे में सोचा। युवराज सिंह ने अपने कैरियर शुरुआत 2000 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी से की थी। युवराज ने आखिरी टेस्ट मैच 2012 में टीम इंडिया के लिए खेला था। वहीं आखिरी वनडे मैंच युवराज सिंह ने 2017 में खेला था युवराज सिंह ने 2011 के विश्वकप में शानदार पारियां खेली थी।
इसे भी पढ़ें- बेहतर विदाई के हकदार थे युवराज, रोहित के इस ट्वीट का युवी ने दिया ये जवाब
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
