बेहतर विदाई के हकदार थे युवराज, रोहित के इस ट्वीट का युवी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। विश्वकप 2011 में भारत की खिताबी जीत में 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' रहे और कैंसर को हराकर खेल के मैदान पर वापस आने वाले स्टाइलिश बल्लेबाज युवराज सिंह ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। सोमवार को सुबह से ही अटकलों का बाजार गर्म रहा कि युवराज सन्यास की घोषणा कर सकते हैं। 17 सालों के लंबे करियर को अलविदा कहते हुए युवी का गला भर आया था और उनकी आंखों में आंसू झलक आए थे। युवराज ने सन्यास की घोषणा ऐसे वक्त में की जब भारतीय टीम इंग्लैंड में विश्व कप खेल रही है। इस स्टार बल्लेबाज के सन्यास की घोषणा पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक ट्वीट कर सभी को चौंका दिया।

बेहतर विदाई के हकदार थे युवी, बोले रोहित शर्मा

बेहतर विदाई के हकदार थे युवी, बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने युवराज के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया, 'आपको तब तक इस बात का एहसास नहीं होता जब तक वह आपके पास से चला नहीं जाता। ढेर सारा प्यार मेरे भाई, आप इससे बेहतर विदाई के हकदार थे।' इस ट्वीट का कुछ देर बाद युवी ने भी जवाब दिया, 'तुम जानते हो, मैं अंदर से कैसा महसूस कर रहा हूं, ढेर सारा प्यार मेरे भाई, तुम एक लीजेंड बनने जा रहे हो।' दरअसल, युवी के सन्यास के बाद हर कोई यही कह रहा है कि भारत को दो विश्व कप (टी-20 सहित) में खिताबी जीत दिलाने में भूमिका निभाने वाले इस बल्लेबाज की विदाई शानदार तरीके से होनी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें: जिसकी 6 गेंद पर युवराज ने जड़े थे 6 छक्के, जानिए उसने युवी के संन्यास पर क्या कहा

युवी ने दिया जवाब- तुम जानते हो, मैं अंदर से कैसा महसूस कर रहा हूं

युवी ने दिया जवाब- तुम जानते हो, मैं अंदर से कैसा महसूस कर रहा हूं

दरअसल, युवराज सिंह ने भारत के लिए अपना आखिरी एकदिवसीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था और वे लगातार प्रयासरत थे कि उनको टीम में वापस जगह मिले। कैंसर पर जीत हासिल कर खेल के मैदान पर वापसी करने वाले इस हीरो को इस बात का मलाल था कि उनको पर्याप्त मौके नहीं मिले। सन्यास की घोषणा के वक्त एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने इसका जिक्र भी किया।

युवी ने बताया भविष्य का प्लान

युवी ने बताया भविष्य का प्लान

युवी ने बताया कि अभी वे पूरी तरह से क्रिकेट को नहीं छोड़ने वाले हैं। बल्कि इस उम्र में वे क्रिकेट का और भी आनंद उठाना चाहते हैं। हां, यह आनंद अब लंबे-लंबे मैचों और लाल गेंद के थका देने वाले गेम में नहीं होगा। लेकिन युवराज फिलहाल कुछ समय के लिए टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं अभी टी-20 क्रिकेट खेलना चाहता हूं। उम्र के इस पड़ाव में, मैं थोड़ा हल्का-फुल्का मजेदार क्रिकेट खेल सकता हूं, मैं अब अपने जीवन का आनंद उठाना चाहता हूं।'

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 10:19 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+