oi-Kamal
बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर और आईपीएल में आरसीबी की तरफ़ से खेलने वाले युजवेंद्र चहल की शादी की ख़बरों से बाज़ार गर्म रहा। ऐसी ख़बरें थीं कि चहल एक कन्नड़ फ़िल्म की अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में हैं और वो शादी भी करने वाले हैं लेकिन फ़िलहाल चहल ने इन ख़बरों को कोरी अफ़वाह बताया है और अपील की है कि इस प्रकार की ख़बरें न चलाएँ क्योंकि ऐसा कोई प्लान अभी उनका नहीं है और वो ऐक्ट्रेस महज़ उनकी अच्छी दोस्त है। चहल ने ट्वीट किया है औऱ इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है।
चहल ने शादी की ख़बरों को कोरी अफ़वाह बताया
हरियाणा के रहने वाले युजवेंद्र चहल के कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री तनिष्का कपूर से लम्बे समय से अफेयर की बातें की जा रही थी जिसके बाद ये क्रिकेटर काफी नाराज दिखाई दे रहा है।
दोनों की शादी की उड़ी थी अफवाह
युजवेंद्र चहल का ये बयान तब आया है जब ये अफवाह उड़ रही कि कि चल बहुत जल्द तनिष्का कपूर से शादी कर सकते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि आईपीएल खत्म होने के बाद दोनों शादी कर सकते हैं क्योकि फिर भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर भी जाना है। लेकिन चहल ने तमाम खबरों पर विराम लगाते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है।
आरसीबी की तरफ से खेलते हैं चहल
इस सीजन में भी आरसीबी अबतक 5 मैच खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है। कप्तान विराट कोहली के अलावा उनका कोई भी खिलाड़ी नहीं चल पा रहा है। युजवेंद्र चहल भी लय में नहीं दिखाई दे रहे हैं।
युजवेंद्र चहल का ये बयान तब आया है जब ये अफवाह उड़ रही कि कि चल बहुत जल्द तनिष्का कपूर से शादी कर सकते हैं। चहल ने तमाम खबरों पर विराम लगाते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है।
ये भी पढ़ें: IPL: कृष्णप्पा गौतम ने राजस्थान को जिताया ही नहीं, मुंबई से बदला भी लिया
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, April 23, 2018, 15:48 [IST]
Other articles published on
Apr 23, 2018