जन्मदिन पर रांची में धोनी के प्रशंसकों की धूम
रांची। टीम इंडिया को सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके प्रशंसकों ने केक काटा और मिठाईयां बांटी। धोनी 32 बर्ष के हो गये हैं।
इस मौके पर धोनी के सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के अधिकारी देवल सहाय ने कहा है कि मुझे अब भी वो दिन याद है जब धोनी को उसके प्रथम श्रेणी करियर के दौर से ही एक मैच विजेता खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था। आज पूरी दुनिया उसे मैच विजेता खिलाड़ी के रूप में जानती है। मैं उसके बेहतर भविष्य के लिए कामनाएं करता हूं।
धोनी ने टीम इंडिया को सफलता की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। हाल ही में उन्होने चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। वह पहले ऐसे कप्तान बन गये हैं, जिसने वनडे विश्वकप, टी20 विश्वकप और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती। धोनी की कप्तानी में ही टीम ने टेस्ट में भी पहला स्थान हासिल किया था। आज दुनिया भर के क्रिकेट विश्लेषक धोनी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हैं।
इस समय वह चोटों से जूझ रहे हैं और टीम इंडिया से बाहर है जिससे कि टीम इंडिया की कमान अब विराट कोहली संभाल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
