कभी कोई दूसरा सचिन तेंदुलकर पैदा नहीं होगा: टाइम
मुंबई। रविवार के दिन के 11.20 बजे एक ऐसी खबर आयी जो केवल भारत की हेडलाइन नहीं बनी बल्कि इंटरनेशनल मीडिया की भी सुर्खियां बनीं और वो खबर थी मास्टर ब्लास्टर और भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का वन डे मैचों से संन्यास लेना। जिसके बारे में लोग हमेशा बातें तो करते थे लेकिन सचिन अचानक से इसकी घोषणा कर देंगे ऐसा किसी ने सोचा नहीं था।
लेकिन जहां सचिन के इस फैसले से भारतीय हैरान, आलोचक प्रसन्न और मीडिया परेशान हैं वहीं दूसरी ओर विश्व की प्रमुख पत्रिकाओं में से एक टाइम ने सचिन के लिए काफी अच्छी बातें लिखी हैं। टाइम ने लिखा है कि जो शुरू हुआ है उसका अंत भी होगा, इसलिए सचिन का क्रिकेट से संन्यास लेना चौंकाने वाली बात जरूर है लेकिन हैरानी वाली बात नहीं है।
टाइम के मुताबिक सचिन महान थे, हैं और रहेंगे, सचिन तो वो नायाब हीरा है जिसके आगे वक्त भी नतमस्तक हो गया है। वक्त तो किसी के लिए नहीं रूकता है लेकिन सचिन तेंदुलकर ने वक्त को भी अपने हाथों में थाम कर रखा था। हमें चैम्पियन मिलेंगे, हमें महान खिलाड़ी मिलेंगे लेकिन हमें फिर कभी कोई दूसरा सचिन तेंडुलकर नहीं मिलेगा. वाकई में सचिन जैसा कोई नहीं है और ना ही कोई होगा।
मालूम हो कि टीवी चैनलों पर जो खबर आ रही है उसके मुताबिक बीसीसीआई ने कहा कि सचिन ने हमें बताया था कि वह अब वनडे नहीं खेलना चाहते है। अपने खराब फार्म के कारण सचिन पिछले काफी समय से आलोचनाओं का सामना कर रहे थे इसलिए कहा जा रहा है कि सचिन पर संन्यास लेने का दवाब था। सचिन ने टीम इंडिया की तरफ से 463 एकदिवसीय मैचों में 49 शतक और 96 अर्द्धशतकों की मदद से 18,426 रन बनाये हैं।- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
