नई दिल्ली। आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली लंबे वक्त के बाद अपने होमटाउन दिल्ली रविवार को पहुंचे तो उनके पास थोड़ा वक्त रिलैक्स करने का था जिसे उन्होंने बिना गंवाए ही दिल्ली सड़कों पर बिताया।
विराट कोहली ने संडे के दिन अपने टीममेट एबॉट और स्पोर्टस कार लंबोर्गिनी गलार्डो के साथ दिल्ली की सैर की। एबॉट ने खुद अपनी और विराट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।
@imVkohli showing off his new toy before tonight's game against #DelhiDaredevils . #Lamborghini #Gallardo pic.twitter.com/RTXbE350Wh
— Sean Abbott (@seanabbott77) April 26, 2015 मालूम हो कि मिशेल स्टार्क (20/3) की धारदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 26वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
रॉयल चैलेंजर्स की यह लगातार दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने राजस्थान रॉयल्स को शुक्रवार को नौ विकेट से हराया था। इस संस्करण में छह मैचों में रॉयल चैलेंजर्स की यह तीसरी जीत है जबकि डेयरडेविल्स को अपने सातवें मैच में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा।