For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीसंत ने धोनी को बताया क्रिकेट का डॉन, जिन्हें पकड़ना है नामुमकिन

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं, इस दौरान खिलाड़ी लोगों से लाइव चैट करते हुए नजर आते हैं और करियर के दौरान अपनी अच्छी बुरी यादों के बारे में बात करते नजर आते हैं। इस फेहरिस्त में सोशल मीडिया एप हेलो पर भारतीय टीम के पूर्व तेज एस श्रीसंत भी लाइव चैट करते नजर आये और इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एम एस धोनी की जमकर तारीफ की।

श्रीसंत ने एमएस धोनी को क्रिकेट का डॉन बताते हुए कहा कि उनकी फिटनेस लाजवाब है। धोनी की फिटनेस पर बात करते हुए श्रीसंत ने कहा कि वह भले ही 38 साल के हैं लेकिन उन्हें देश के लिये खेलना बहुत पसंद है। श्रीसंत ने कहा कि उनकी यह उम्र रिटायरमेंट की नहीं है।

और पढ़ें: अगस्त से पहले इंग्लैंड में नहीं खेला जाएगा कोई भी घरेलू क्रिकेट, ECB ने किया देरी का ऐलान

सोशल मीडिया एप हेलो पर बात करते हुए श्रीसंत ने क्रिकेट से जुड़े कई सवालों पर अपनी राय रखी और धोनी के संन्यास पर भी बात रखी और बताया कि उनके रिटायरमेंट को लेकर वह क्या सोचते हैं?

उन्होंने कहा, 'देखिए। मैं इसे बहुत ज्यादा फॉलो तो नहीं कर रहा हूं.. लेकिन जितना मैं जानता हूं, वह बहुत फिट हैं। संजू सैमसन भी हैं... लेकिन मेरे लिए वह (धोनी) डॉन है... इनको पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। वह देश के लिए खेलना पसंद करते हैं। यह उनके खून में है, वह सिर्फ 37 साल (सही उम्र 38) के हैं, जबकि सचिन और दूसरे क्रिकेटर 40 साल तक खेले हैं।'

और पढ़ें: सौरव गांगुली के लिये आई अच्छी खबर, शशांक मनोहर की कुर्सी जाना हुआ तय

इस दौरान श्रीसंत ने 2007 टी20 विश्व कप के दौरान उस वाकये के बारे में बताया कि जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मैथ्यू हेडेन को आउट किया था तो अपने हाथ जमीने पर पीटे थे और ऐसा क्या था, जिसने उन्हें इतना आक्रामक बना दिया?

इसके जवाब में श्रीसंत ने कहा, 'इसकी प्रेरणा मुझे WWE से मिली। इसके अलावा और कुछ नहीं था। यहां तक की शोएब अख्तर भी ऐसा करते थे।'

Story first published: Friday, May 29, 2020, 12:03 [IST]
Other articles published on May 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+