For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Bigg Boss-12: रात के अंधेरे में रजाई में छिपकर श्रीसंत ने तोड़ा बड़ा रूल, आप नहीं कर सकेंगे यकीन

नई दिल्ली। बिग बॉस का सीजन 12 लोगों को खासा पसंद आ रहा है, जब से इस सीजन की नए सिरे से शुरुआत हुई है ये लोगों की जुबान पर है। अनूप जलोटा की प्रेम कहानी हो या फिर इस बार घर के अंदर आए मेहमानों की आपसी केमेस्ट्री का मसला दर्शकों को ये शो खूब लुभा रहा है। वहीं इस शो के सुर्खियों में रहने की एक खास वजह और है क्रिकेटर श्रीसंत का इस शो में अंदर होना। बता दें कि इस शो की शुरुआत से पहले ही बिग बॉस ने एक वीडियो जारी किया था जिससे ये साबित हो गया था कि श्रीसंत अब इस घर का हिस्सा होंगे, हालांकि तब इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, वहीं एक बार फिर अब घर के अंदर रहकर श्रीसंत ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे कि सोशल मीडिया पर वो चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें-4 घंटे के भीतर मैरी कॉम ने इस तरह घटाया 2 किलो वजन, गोल्डन पंच लगाकर रच दिया इतिहास

श्रीसंत ने कर दिया ये कामः

श्रीसंत ने कर दिया ये कामः

बता दें कि एक प्रतियोगी के लिहाज से देखें तो श्रीसंत घर में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका रवैया दर्शकों को भले ही उतना पसंद न आ रहा हो लेकिन बिग बॉस के घर में बने रहने के लिए और लोगों के लिए इस शो को हिट कराने में श्रीसंत की भूमिका अहम दिख रही है। भले ही उन्हें लड़ाई-झगड़ा क्यों न करना पड़ रहा हो। वहीं उन्होंने अब एक ऐसा काम कर दिया है जो बिग बॉस के 11 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोन का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो बिग बॉस के पेज से ही शेयर किया गया है।

पेज पर लिखी गई ये बड़ी बातः

इस पोस्ट के साथ पेज पर कैप्शन लिखा है कि ओह माय गॉड यह शॉकिंग है। क्या श्रीसंत फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।'' पहली दफा देखने में ऐसा लगता है जैसे वह कुछ स्क्रॉल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सबा और सोमी आपस में श्रीसंत के बारे में कुछ गुफ्तगू कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। बता दें कि श्रीसंत अब तक के शो में सबसे काफी लड़ाई झगड़ा करते दिख रहे हैं।

इस वजह से भी गहराया शकः

इस वजह से भी गहराया शकः

बता दें कि श्रीसंत कभी भी घरवालों के साथ नहीं सोते हैं। क्योंकि जब से शो शुरू हुआ है वह लिविंग एरिया में सो रहे हैं। इसलिए इस बात पर यकीन करना थोड़ा आसान हो रहा है कि श्रीसंत मोबाइल चला रहे है। यहां तक साथ कंटेस्टेंट के बार-बार साथ सोने पर भी श्रीसंत नहीं मानी। ऐसे में उन्होंने बिग बॉस का एक बड़ा रूल तोड़ दिया है। बता दें कि इस हफ्ते घर बेघर होने के लिए दीपिका, सृष्टि, सोमी, सबा, अनूप, जसलीन, शिवाशीष, सौरभ, कृति और रोशमी नॉमिनेट हुए हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को हराया भी और चहल ने उस्मान खान के फीते बांधकर दिल भी जीता

Story first published: Thursday, September 20, 2018, 19:16 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+