सोनम कपूर ने बदला अपना नाम, खुद को बताया टीम इंडिया का 'लकी चार्म'
नई दिल्ली। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो उसमें बड़ी उपलब्धि हासिल करने का कोई शार्ट-कट नहीं होता। कड़ी मेहनत करके ही बड़ा मुकाम हासिल होता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि लोगों की जिंदगी कुछ लोगों के आने से बदल जाती है और कई लोगों को यकीन होता है कि वे बाकी लोगों के लिए लकी होते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं भी होती हैं कि इस यकीन पर भी यकीन करना पड़ जाता है। बॉलीवुड कलाकार सोनम कपूर का नाम भी इसी लिस्ट में जुड़ गया है।

सोनम ने बदला खुद को लकी मैस्कॉट-
सोनम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम बदलकर जोया सिंह सोलंकी रख दिया है। उन्होंने यह नाम उनकी फिल्म के एक चरित्र के ऊपर रखा है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी बायो सूचना को बदलकर खुद को लकी मैस्कॉट बताया है। इसका मतलब होता है जो किसी के लिए लकी हो।

ट्वीटर पर भी सोनम ने बदला अपना नाम-
वहीं, उनके ट्वीटर अकाउंट पर उन्होंने प्रोफाइल सूचना में लिखा है- भारतीय क्रिकेट टीम की लकी चार्म। हाल ही में अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आने वाली सोनम अपनी अगली फिल्म में दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म अनुजा चौहान के द्वारा लिखी गई है जिसमें जोया एक चरित्र है। जोया एक ऐड एजेंट है जिसका जन्म ठीक उसी दिन होता है जिस दिन भारत की टीम ने 1983 का विश्व कप जीता था। जोया भारतीय क्रिकेट टीम के साथ काम के सिलसिले में यात्रा भी करती रहती है और आखिरकार उसको टीम के कप्तान से प्यार हो जाता है।
पुलवामा हमलाः जिस प्रमोशलन ट्वीट के लिए हुई थी विराट की आलोचना, रद्द हुआ वह प्रोग्राम

विश्व कप में लकी साबित हों सोनम-
सोनम 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आई थी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा था। हालांकि सोनम की परफारमेंस की फिल्म में काफी तारीफ हुई थी। वैसा देखा जाए तो विश्व कप काफी करीब है ऐसे में हम तो यही चाहेंगे की सोनम उर्फ जोया इस विश्व कप में भी भारत के लिए लकी साबित हों और टीम इंडिया तीसरी बार ये कप अपने घर लेकर आए। खास बात यह है कि 1983 का विश्व कप भी इंग्लैंड में हुआ था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
