For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs SRH: आईपीएल में इतिहास रच सकते हैं वॉर्नर-रैना, देखें आज बनने वाले रिकॉर्डों की लिस्ट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग जारी है जिसके सभी मैच अहमदाबाद और दिल्ली में खेले जाने है। अहमदाबाद में दो मैच खेले जा चुके हैं और दिल्ली का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच खेला जाना है। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज हैदराबाद से होगा, जहां पर सीएसके की टीम ने पहला मैच हारने के बाद अब तक लगातार 4 जीत हासिल की है तो वहीं पर हैदराबाद की टीम को 5 में से सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल हुई है। हैदराबाद के लिये उसके तेज गेंदबाज टी नटराजन पहले ही चोट के चलते बाहर हो गये हैं और भुवनेश्वर कुमार ने चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेला था।

और पढ़ें: 'अगर परिवार में कोई डेथ बेड पर हो तो क्रिकेट नहीं रहता याद', एडम जंपा ने बताया क्यों छोड़ा आईपीएल

ऐसे में फिलहाल यह मुकाबला एक तरफा लग रहा है, हालांकि अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर आज रिकॉर्डों की झड़ी लगा सकते हैं तो सुरेश रैना भी इतिहास रचने का काम करेंगे। आइये एक नजर उन रिकॉर्ड पर डालते हैं जो आज के मैच के दौरान बनते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: '10 में से 5 नंबर भी पंत की कप्तानी को न दूं', दिल्ली की हार पर भड़के सहवाग

वॉर्नर लगायेंगे रिकॉर्डों की झड़ी

वॉर्नर लगायेंगे रिकॉर्डों की झड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिये पिछले 5 सीजन से अगर कोई बल्लेबाज निरंतरता से रन बनाने का काम कर रहा है तो वो है कप्तान डेविड वॉर्नर जो कि चेन्नई के खिलाफ इतिहास रचने का काम कर सकते हैं। वॉर्नर को आईपीएल में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने के लिये बस एक 50+ पारी की आवश्यकता है। अगर वो सीएसके के खिलाफ यह कर लेते हैं तो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। इस फेहरिस्त में धवन 43 अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

वहीं वॉर्नर को सिर्फ 35 रन की दरकार है जिससे वो हैदराबाद के लिये 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे। वहीं अगर वो 40 रन पूरे कर लेते हैं तो वह टी20 प्रारूप में 10 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जायेंगे। इस फेहरिस्त में क्रिस गेल(13839 runs), कायरन पोलार्ड (10694 runs) और पाकिस्तान के शोएब मलिक (10488 runs) का नाम ही शामिल है। इसके अलावा वॉर्नर को छक्कों का दोहरा शतक लगाने के लिये बस एक मैक्सिमम की दरकार है।

रैना भी रचेंगे इतिहास तो सिद्धार्थ कौल लगा सकते हैं विकेटों की फिफ्टी

रैना भी रचेंगे इतिहास तो सिद्धार्थ कौल लगा सकते हैं विकेटों की फिफ्टी

वहीं इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना भी खास मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस मैच के दौरान रैना अगर एक चौका लगा लेते हैं तो वो आईपीएल में 500 चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो जायेंगे। वह यह कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन जायेंगे। रैना से पहले यह कारनामा शिखर धवन (624), डेविड वॉर्नर (522) और विराट कोहली (521) कर चुके हैं।

वहीं हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल बस 2 विकेट दूर हैं अपने विकेटों का अर्धधशतक पूरा करने से।

चावला का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ब्रावो

चावला का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ब्रावो

धोनी को यूं तो टीम में कम बदलावों के लिये जाना जाता है लेकिन अगर हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में ब्रावो खेलते हैं तो वो भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। ब्रावो को आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाला तीसरा गेंदबाज बनने के लिये एक विकेट की दरकार है और वो पीयूष चावला को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। ब्रावो के नाम फिलहाल 156 विकेट हैं। इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा का नाम सबसे ऊपर है जबकि अमित मिश्रा दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

इसके साथ ही ब्रावो मैदान पर उतरते ही आईपीएल में चेन्नई के लिये अपने 100 मैच पूरा करेंगे। इसके साथ ही वह आईपीएल में सीएसके के लिये 100 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी भी बन जायेंगे। ब्रावो को आईपीएल में 46 रनों की दरकार है और वो सीएसके के लिये 1000 रन बनाने वाले 5वें विदेशी खिलाड़ी बन जायेंगे। वह सीएसके के लिये 954 रन बना चुके हैं।

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 17:27 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+