For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs KKR: कभी मैच में हेलमेट पहनकर की थी अंपायरिंग, आज मैदान पर बने रॉकस्टार

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 35वां मैच दुबई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अपने पिछले मुकाबले में दोनों टीमें हार का सामना करने के बाद आज मैदान पर जीत की राह पर वापस लौटने के इरादे से उतरी हैं। ऐसे में फैन्स को एक बेहद शानदार मैच देखने की उम्मीद है जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलेगा।

हालांकि इस मैच में जलवा बिखेरने के लिये सिर्फ खिलाड़ियों ने ही तैयारी नहीं कि बल्कि मैच में अंपायरिंग कर रहे पश्चिम गिरिश पाठक भी अलग अंदाज में नजर आये।

और पढ़ें: BCCI ने बताया कब से शुरु होगा घरेलू क्रिकेट, नहीं होगा विजय हजारे, रणजी के बदले नियम

मैदान पर उतरते ही अंपायर पश्चिम पाठक के इस लुक ने सभी को दीवाना बना लिया। पहले कॉमेंटेटर्स के बीच उनके लुक को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली और फिर देखते ही देखते उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उल्लेखनीय है कि पश्चिम गिरिश पाठक लंबे बाल रखने के शौकीन है और आज के मैच में उनके बालों के चलते यह लुक काफी कुछ रॉकस्टार जैसा है।

उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं, कुछ तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके लुक को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि पश्चिम पाठक उस समय सुर्खियों में छा गये थे जब साल 2015 में वह अंपायरिंग के दौरान हेलमेट पहनकर उतरे थे।

इसके साथ ही वह हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करने वाले पहले भारतीय अंपायर बन गये थे। साल 20115 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कर्नाटक के लीग मैच में जब गेंद अंपायर जॉन वर्ड को लगी थी तब वह स्क्वॉयर लेग पर हेलमेट पहनकर उतरे थे। इसके कुछ दिन बाद वह केरल और हरियाणा के बीच खेले गये मैच में भी हेलमेट पहनकर उतरे थे।

और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके की इन 3 गलतियों के चलते धवन ने जड़ा शतक, नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड

जब उनसे इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिल ह्यूज और एक अंपायर के गेंद लगने के चलते हुई मौत के बाद से सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनते हैं। आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में जन्‍में पश्चिम पाठक ने साल 2014 से अभी तक 8 आईपीएल मैचों में अंपायरिंग की है जबकि 2012 में दो महिला एकदिवसीय मैचों में भी नजर आये थे।

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 17:23 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+