For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs KKR: हरभजन ने किया KKR के लिये डेब्यू, नरेन के बजाय शाकिब अल हसन को मिली जगह

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

SRH vs KKR IPL 2021 Match 3: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जहां पर डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने 4 विदेशी खिलाड़ियों का नाम बताया और कहा कि जॉनी बेयरस्टो, राशिद खान, मोहम्मद नबी और वो खुद इसमें शामिल रहेंगे। वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन और पैट कमिंस को जगह दी है।

कोलकाता की टीम ने स्पिनर्स के मुफीद पिच को देखते हुए अपनी प्लेइंग 11 में 3 स्पिनर्स को शामिल करने का काम किया लेकिन इसमें अपने सबसे कामयाब गेंदबाज सुनील नरेन को जगह नहीं दी है। केकेआर की टीम ने हरभजन सिंह को अपनी टीम से डेब्यू करने का मौका दिया है तो वहीं पर वरुण चक्रवर्ती और शाकिब अल हसन अन्य स्पिनर्स के तौर पर शामिल हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: धोनी की वजह से भारत को मिले पंत-राहुल-सैमसन जैसे कप्तान, बटलर ने दिया बड़ा बयान

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने स्पिनर्स की तुलना में अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया है और भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और संदीप शर्मा को जगह दी है। हालांकि हैदराबाद की टीम ने जिन 2 स्पिनर्स मोहम्मद नबी और राशिद खान को शामिल किया है वह इस प्रारूप में दुनिया के बेस्ट स्पिनर्स हैं।

इसके अलावा हैदराबाद की टीम ने अब्दुल समद और विजय शंकर के रूप में दो ऑलराउंडर खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिससे हैदराबाद की गेंदबाजी केकेआर की तुलना में ज्यादा अच्छी नजर आ रही है।

और पढ़ें: 'बाबर आजम से बल्लेबाजी सीख सकते हैं विराट कोहली', पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने दिया विवादित बयान

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद नबी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: शुबमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितिश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 19:38 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+