For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs RCB: आईपीएल में 5 साल बाद मैक्सवेल ने जड़ा पहला अर्धशतक, खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2021 RCB vs SRH: Glenn Maxwell slams 59 runs with 3 sixes and 5 Fours | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का छठा मैच चेन्नई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला गया जहां पर डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद के लिये उसके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर फैसले को सही साबित किया और आरसीबी की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन पर समेट दिया। हालांकि आरसीबी की टीम शायद इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती लेकिन हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक जड़ टीम को इस सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने का काम किया।

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2015 के बाद पहली बार इस लीग में अर्धशतक लगाने का काम किया और 5 साल से चले आ रहे अर्धशतकों के सूखे को खत्म किया। ग्लेन मैक्सवेल ने इसके साथ ही आईपीएल में एक से दूसरे अर्धशतक के बीच सबसे ज्यादा समय लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया और लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: 5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने वनडे रैंकिंग में किया सबसे ज्यादा दिनों तक राज, जानें कोहली कौन से नंबर पर

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में अपना आखिरी अर्धशतक 40 पारियों पहले साल 2015 में पंजाब किंग्स की टीम की ओर से लगाया था। इसके साथ ही वो आईपीएल में दो अर्धशतक के बीच सबसे ज्यादा पारियों का समय लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गये हैं। इस लिस्ट में युसुफ पठान का नाम सबसे ऊपर काबिज है जिन्होंने साल 2009 में अर्धशतक लगाने के बाद 2013 तक कोई अर्धशतक नहीं लगाया था।

वहीं इस लिस्ट में दीपक हुड्डा 48 पारियों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने 2015-20 के दौरान 48 पारियां खेली और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में 44 पारियों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है, जिन्होंने 2009 से 2015 के बीच एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था।

और पढ़ें: SRH vs RCB: जानें किस डर के चलते डिविलियर्स को बल्लेबाजी में होता है फायदा

आपको बता दें कि चेन्नई के मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 गेंदों में 5 चौके 3 छक्के लगाकर 59 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने भी 33 रनों की पारी खेली और हैदराबाद के सामने 150 रनों का सम्मानजनक स्कोर बना पाये।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 22:02 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+