For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs RR: संजू सैमसन ने दुबई में जीता टॉस, 6 बदलाव के साथ उतरी टीमें, जानें कैसी है प्लेइंग 11

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है जिसका 40वां मैच दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पर प्लेऑफ की रेस में दौड़ लगा रही टीमों में शामिल राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से खेला जाना है। हैदराबाद की टीम इस रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का रास्ता खराब कर सकती है। ऐसे में अगर हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो जाती है तो राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जायेगी। वहीं संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान हर हाल में जीत हासिल कर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी।

अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं इस मैच में राजस्थान की टीम के लिये पिछले मैच में आराम पर भेजे गये एविन लुईस और क्रिस मॉरिस की वापसी हुई है। वहीं डेविड मिलर के साथ ही तबरेज शम्सी को बाहर करने का काम किया है। इसके साथ ही टीम के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी चोट को भी आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में जयदेव उनादकट की वापसी हुई है।

1
50846

और पढ़ें: IPL 2021: क्या हार की हैट्रिक के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचेगी मुंबई, जानें क्या है क्वालिफिकेशन के समीकरण

वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में बदलाव करने का काम किया है और जेसन रॉय को टीम में जगह दी है। वहीं केदार जाधव, मनीष पांडे और चोटिल खलील अहमद टीम से आराम दिया गया है और उनकी जगह प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग और सिद्धार्थ कौल को जगह दी गई है।

पिच की बात करें तो यहां पर काफी गर्मी देखने को मिलने वाली है और बल्लेबाजी के लिये काफी मदद देखने को मिल सकती है। राजस्थान के लिये दुबई का मैदान थोड़ा अनलकी साबित हुआ है जिस पर 8 मैच खेलकर उसे सिर्फ 2 ही मैच में जीत हासिल हुई है। वहीं दोनों टीमों के बीच ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 14 बार भिड़ंत हो चुकी हैं जिसमें दोनों ने 7-7 बार जीत हासिल की है। दुबई के मैदान पर दोनों टीमें एक दूसरे से दो बार भिड़ चुकी हैं और यहां भी दोनों के खाते में एक-एक जीत मिली है। हालांकि पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो राजस्थान की टीम 3 जीत के साथ थोड़ी आगे नजर आ रही है।

और पढ़ें: अबुधाबी में लास्ट बॉल थ्रिलर के बीच हुई रिकॉर्ड की बरसात, जडेजा-नरेन के नाम हुए खास आंकड़े

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (wk), केन विलियमसन (c), अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

1
50846

{points_table_cricket_4-2021}

Story first published: Monday, September 27, 2021, 19:07 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+