For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज के धुरंधर फिर हुए फेल, श्रीलंका ने 20 रनों से चटाई धूल

अबू धाबी : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 ग्रुप एक मुकाबले में विंडीज को 20 रनों से धूल चटाई। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर पथुम निसंका और असलंका के अर्धशतक के दम पर 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए। जवाब में विंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। विंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 54 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन उनके अर्धशतक पर अन्य बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। हेटमायर ने 8 चाैके व 4 छक्के लगाए। हेटमायर के अलावा निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, लेकिन इनके अलावा विंडीज के धुरंधर फिर फेल साबित हुए।

श्रीलंका से मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम को क्रिस गेल और इविन लुईस फिर से अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम रहे। गेल 5 गेंदों में 1 रन बनाकर बीनूरा फर्नांडो का शिकार बने। फिर लुईस भी 8 रन बनाकर फर्नांडो का शिकार बने। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए निकोलस पूरन ने रोस्टन चेस के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने टीम का स्कोर 37 रनों की साझेदारी कर छठे ओवर की दूसरी गेंद तक 47 तक पहुंचा दिया था। लेकिन इसी ओवर की तीसरी गेंद पर करुणारत्ने ने रोस्टन को राजपास्का के हाथों कैच आउट करवाकर साझेदारी को तोड़ दिया। रोस्टन 9 रन बना सके। रोस्टन के बाद क्रीज पर हेटमायर आए, जिन्होंने निकोलस का साथ दिया। फिर 12वें ओर में निकोलस भी 46 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस ने हेटमायर के साथ चाैथे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। इसके बाद हेटमायर एक छोर से डटे रहे, लेकिन उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। आंद्रे रसेल 2 रन बनाकर आउट हुए। किरोन पोलार्ड खाता भी नहीं खोल सके। जेसन होल्डर ने 8 रन बनाए, जबकि ड्वेन ब्रावो 2 रन बना सके। हेटमायर अंत तक क्रीज पर डटे रहे, लेकिन अन्य किसी बल्लेबाज का साथ ना मिलने से वह टीम को जीत नहीं दिला सके। श्रीलंका के लिए फर्नांडो, चमीरा करुणारत्ने व हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए। दुशमंथा व दसुन शनाका को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने अश्विन को माना बड़ा प्लस प्वाइंट, बताया क्यों हैं खास

इससे पहले श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए। पथुम निशंका ने 41 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। वहीं कुश परेरा ने 29 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 42 रन जोड़े थे। तीसरे नंबर पर आए असलंका ने 41 गेंदों में 68 रन बनाएष जिसमें 8 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने ओपनर पथुम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। फिर चाैथे नंबर पर आए कप्तान शनाका ने 14 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए, वहीं करुणारत्ने ने 3 रन बनाकर विंडीज को बड़ा लक्ष्य देने में सहयोग दिया। विंडीज के लिए आंद्रे रसेल सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 33 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि ब्रावो ने 42 रन देकर 1 विकेट लिया।

यह दोनों टीमें पहले से ही सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हो चुकी हैं। श्रीलंका ने सुपर 12 ग्रुप ए में खेले अपने 5 मैचों में सिर्फ दो मैच जीते। वह 4 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर है, जबकि विंडीज की यह 4 मैचों में तीसरी हार रही है। इस ग्रुप में इंग्लैंड सबसे ऊपर है जो लगातार 4 जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। वहीं आस्ट्रेलिया 3 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका भी 6 अंक लेकर बैठा है, लेकिन आस्ट्रेलिया की नेट रन रेट बेहतर है। अब आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का एक-एक मैच बचा है। इन दोनों में से काैन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Story first published: Thursday, November 4, 2021, 23:36 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+