क्या चैंपिंयस ट्रॉफी के सबसे सफल विकेटकीपर बन पाएंगे धोनी?
लंदन। चैंपिंयस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया इस वक्त यूके में हैं, हर भारतीय यही सोच रहा है कि इस बार भी टीम इंडिया के शेर इस ट्राफी के लिए एड़ी-चोटी का दम दिखाएंगे तो वहीं हर किसी की नजर इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर है।
धोनी इस बार टीम के, बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में हिस्सा बने हैं, इसलिए क्रिकेट प्रेमियों को लगता है कि इस बार का टूर्नामेंट, धोनी को इस चैंपिंयस ट्रॉफी का बेस्ट विकेटकीपर साबित कर सकता है।
संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए
दरअसल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं जबकि धोनी ने अब तक 11 मैचों में कुल 15 शिकार किए हैं। उनके नाम 11 कैच और चार स्टम्पिंग हैं। संगकारा ने 22 मैचों में 33 शिकार किए हैं। संगकारा ने 28 कैच लपके हैं और पांच स्टम्प किए हैं।
धोनी की स्थान तीसरा...
संगकारा के बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (25 शिकार, 23 कैच, 2 स्टम्प) का नाम आता है लेकिन वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (19 शिकार, 17 कैच, दो स्टम्प) हैं। इसके बाद तीसरा नंबर माही का है, जबकि उनके बाद चौथा नंबर इंग्लैंड के जोस बटलर का है जिनके नाम नौ शिकार हैं। इसके बाद भारत के दिनेश कार्तिक (3 शिकार) और इंग्लैड के इयोन मोर्गन (3 शिकार) का नाम है।
सबसे सफल विकेटकीपर बन पाएंगे धोनी?
इसलिए सबको लगता है कि धोनी इस बार बेस्ट विकेटकीपर का खिताब जरूर अपने नाम करेंगे, देखते हैं कि माही लोगों की उम्मीद पर खरे उतरते हैं कि नहीं।चैंपिंयस ट्राफी की शुरूआत 1 जून से हो रही है, भारत अपना पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
