For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका दौरे से पहले एरॉन फिंच ने बताया किस बात का है मलाल, ऐसे मिलेगी कामयाबी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान आरोन फिंच मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं और उनकी कोशिश श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले फिट होने की है। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने फिटनेस हासिल करने के लिए शेफील्ड शील्ड श्रृंखला में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ अपनी घरेलू टीम विक्टोरिया के लिए मैदान में नहीं उतरने का फैसला किया। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मुकाबला एडिलेड में रविवार को खेला जाएगा।

फिंच ने पर्थ रेडियो सिक्सपीआर से कहा, 'इसकी शुरुआत पीठ में हल्के दर्द से हुई और मेरी मांसपेशियों में थोड़ा खिंचाव है। उम्मीद है इससे उबरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। मैं पिछले एक सप्ताह से इससे जूझ रहा हूं।'

एडिलेड के बाद मलिंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ब्रिसबेन और मेलबर्न का दौरा करेगी।

और पढ़ें: 3rd Test, IND vs SA: शाहबाज नदीम ने बताया कैसा रहा डेब्यू मैच, कैसे खत्म हुई नर्वसनेस

इससे पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए गुरुवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है। पाकिस्तान में हाल ही में हुई टी-20 सीरीज में श्रीलंका ने अपनी युवा टीम भेजी थी, जहां उसे जीत मिली थी।

इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हालांकि टीम में बनाए रखा गया है। भानुका राजापक्षा और ओशाडा फर्नाडो ने अपनी-अपनी जगहें सुरक्षित रखी हैं। राजापक्षा ने 48 गेंदों पर 77 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। फर्नाडो ने सीरीज के अंतिम मैच में पदार्पण किया था और 48 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने साथ ही लसिथ मलिंगा को टीम की कप्तानी वापस सौंपी है। मलिंका ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था और उनके स्थान पर दासुन शनाका ने टीम की कप्तानी की थी।

और पढ़ें: 3rd Test: रांची में भारत ने बजाया साउथ अफ्रीका का बैंड, जीत से बस 2 विकेट दूर

लसिथ मलिंगा के साथ ही निरोशन डिकवेला, कुशल परेरा और कुशल मेंडिस ने भी पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया (Australia) में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर से ऐडिलेड में होगी।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 21:51 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+