For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SL vs WI: श्रीलंका के खिलाफ रसेल का तूफानी अंदाज, बनाया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज की टीम ने शुक्रवार को पाल्लेकल में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत 7 विकेट से जीत हासिल की और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए 2-0 से अपने नाम की। टी20 प्रारूप में मौजूदा विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज ने लगभग एक साल से ज्यादा समय के बाद किसी भी टीम के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज जीती है।

और पढ़ें: BAN vs ZIM: 3 दिन भी नहीं टिक सका तमीम इकबाल का यह रिकॉर्ड, लिटन दास ने तोड़ा

श्रीलंका के खिलाफ खेले गये इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान कायरन पोलार्ड का यह फैसला सही साबित हुआ और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम को 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया।

और पढ़ें: SA vs AUS: पत्नी का मैच देखने के लिये बीच दौरे से वापस लौटे मिशेल स्टार्क

ब्रैंडन किंग-शेमरॉन हेटमायर ने दी तेज शुरुआत

ब्रैंडन किंग-शेमरॉन हेटमायर ने दी तेज शुरुआत

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिये शुरुआत अच्छी नहीं रही। एंजेलो मैथ्यूज ने पारी के तीसरे ही ओवर में लेंडल सिमंस (9) को बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ब्रैंडन किंग ने शेमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों खिलाड़ियों ने 43-43 रन का पारी खेली।

ब्रैंडन किंग ने महज 21 गेंदें खेलकर 6 चौके और 2 छक्के के साथ 43 रन बनाये। जबकि शेमरॉन हेटमायर 42 गेंद में 3 चौके की मदद से नाबाद 43 रन बनाकर लौटे। रोवमैन शनाका भी 17 रन बनाकर आउट हो गये।

आंद्रे रसेल ने महज 14 गेंद में खत्म कर दिया मैच

आंद्रे रसेल ने महज 14 गेंद में खत्म कर दिया मैच

पांचवे बल्लेबाज के रूप में आंद्रे रसेल बल्लेबाजी करने आये और जिस तूफानी अंदाज के लिये वह जाने जातें हैं ठीक वैसा ही अंदाज हमें श्रीलंका के खिलाफ भी देखने को मिला। आंद्रे रसेल ने पाल्लेकल में 14 गेंद खेलकर 40 रन बनाये और अपनी टीम को महज 17 ओवर में ही मैच जिता दिया। अपनी इस पारी के दौरान आंद्रे रसेल ने 6 छक्के लगाये और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टी20 इंटरनैशनल में किसी भी बल्लेबाज ने इतनी कम गेंदों पर इतने छक्के लगाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम हो गया है।

मैच जिताने के बाद जानें क्या बोले आंद्रे रसेल

मैच जिताने के बाद जानें क्या बोले आंद्रे रसेल

श्रीलंका के खिलाफ मैच जिताने के बाद आंद्रे रसेल ने कहा कि टी20 विश्व कप से कुछ वक्त पहले हमारी टीम का फॉर्म में आना हमारे लिये अच्छी खबर है। 31 वर्षीय यह ऑलराउंडर मैच के दौरान भी अपना कंधा सहलाते नजर आए।

उन्होंने कहा, 'हम सही समय पर फॉर्म में आ रहे हैं लेकिन अभी कुछ क्षेत्रों पर हमें काम करने की जरूरत है।'

श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे। उन्होंने 24 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। हालांकि कप्तान लसिथ मलिंगा ने माना कि उनकी टीम ने कम स्कोर बनाया। इससे पहले भी वेस्टइंडीज की टीम ने पहला मुकाबला 25 रनों से अपने नाम किया था।

Story first published: Sunday, March 8, 2020, 10:20 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+