For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपनी फिरकी पर बल्लेबाजों को नचाने वाले मुरलीधरन जल्द शुरू कर सकते हैं करियर की दूसरी पारी

नई दिल्ली। दुनिया के महानतम गेंदबाजों में से एक और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अब अपने करियर की दूसरी पारी खेलने जा रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से नचाने वाल मुरलीधरन अब राजनितिक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। जल्द ही मुथैया मुरली धरन को श्रीलंका के उत्तरी प्रांत का गवर्नर बनाया जा सकता है।

श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंद्र राजपक्षे के भाई गोटबाया के नेतृत्व में बनी नवनिर्वाचित सरकार के आने के बाद से ऐसी खबरें आ रहीं है कि तमिल समुदाय से आने वाले मुथैया मुरलीधरन को उत्तरी प्रांत का गवर्नर बनाया जा सकता है।

और पढ़ें: IND vs BAN: डे-नाइट टेस्ट मैच के कार्यक्रम में आखिरी समय में हुआ बड़ा बदलाव, अब यह नहीं होगा

गौरतलब है कि साल 2005 से 2015 के बीच गोटबाया राजपक्षे जब श्रीलंका के रक्षामंत्री थे तो उस दौरान उन्होंने तमिल संगठन लिट्टे का खात्मा करने का काम किया था। इस दौरान उन्होंने जो नीतियां अपनाई थी उससे आम तमिल नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी के चलते जब हाल ही में आम चुनाव हुए तो तमिल अल्पसंख्यकों ने गोटबाया राजपक्षे का साथ नहीं दिया था।

गोटबाया राजपक्षे पर रक्षा मंत्री रहने के दौरान युद्ध अपराधों का अंजाम देने का आरोप लगा था।

और पढ़ें: Test : डेब्यू करते ही नसीम शाह ने तोड़ा 66 साल पुराना रिकाॅर्ड, कैप पहनकर हुए थे भावुक

जबकि आम तमिलों से अलग मुथैया मुरलीधरन जो कि मूल रूप से भारतीय तमिल हैं लेकिन श्रीलंका के कैंडी में रहते हैं ने गोटबाया का खुलकर समर्थन किया था। टेस्ट क्रिकेट में 800 से ज्यादा विकेट झटकने वाले श्रीलंका के इकलौते गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन से इस चलते अल्पसंख्यक तमिल खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, मुरली को श्रीलंका के तमिल बहुल इलाके उत्तरी प्रांत के गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Story first published: Friday, November 22, 2019, 9:08 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+