For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: डे-नाइट टेस्ट मैच के कार्यक्रम में आखिरी समय में हुआ बड़ा बदलाव, अब यह नहीं होगा

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच दोनोंं ही देशों के लिये ऐतिहासिक होने जा रहा है, इसे देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी तैयारी भी ऐतिहासिक तरीक से की है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुद हर एक कार्यक्रम के बंदोबस्त की जिम्मेदारी करीब से देखी है। हालांकि तय कार्यक्रम में आखिरी समय में एक बड़े बदलाव से गुजरना होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार ईडन गार्डन्स के मैदान पर इस ऐतिहासिक मैच की शुरुआत सेना के पैराट्रूपर जवानों के हाथों दोनों टीमों को पिंक बॉल सौंपकर होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस योजना को रद्द कर दिया। कैब अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक मैच में पीएम मोदी की अनुपस्थिति के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह भी नहीं पहुंच पायेंगे।

और पढ़ें: IND vs BAN Test : डॉन ब्रैडमैन का रिकाॅर्ड छू सकते हैं मयंक अग्रवाल, चाहिए सिर्फ 142 रन

हालांकि मैच के मुख्य अतिथि के रूप मेें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडन गार्डन्स के मैदान पर जरूर शिरकत करेंगी। मैच से पहले यह राजनेता घंटी बजाकर भारत-बांग्लादेश के पहले डे-नाइट टेस्ट का आगाज करेंगे। आईसीसी के नियमों के अनुसार द्विपक्षीय सीरीज में अगर दोनों देश सहमित होते हैं तो खेल की परिस्थितियों में बदलाव किया जा सकता है।

पहले पिंक-बॉल टेस्ट के दौरान हमें काफी कुछ देखने को मिलेगा। जहां मैच की शुरुआत इस अंदाज में होगी वहीं लंच ब्रेक के दौरान फैब फाइव नाम से चैट शो होगा जिसमें मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली मौजूद होंगे।

मैच के बाद रूना लैला का परफोरमेंस होगा जबकि जीत गांगुली के कार्यक्रम से मैच के पहले दिन का समापन होगा।

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने सौरव गांगुली की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत में पहला दिन-रात टेस्ट मैच आयोजित करने का श्रेय गांगुली को जाता है और यह उनकी एक और उपलब्धि है।

और पढ़ें: IND vs BAN Day Night Test Preview: गुलाबी गेंद से इतिहास रचने उतरेगी कोहली एंड कंपनी

वेंगसरकर ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, 'किसी भी प्रशासक का अगर बैकग्राउंड क्रिकेट का है तो यह उसे सही फैसले लेने में मदद करेगा। वह शानदार क्रिकेटरर रहे हैं, इसलिए एक प्रशासक के तौर पर सही फैसले ले रहे हैं। भारत में पहला दिन-रात टेस्ट मैच उनके नेतृत्व में हो रहा तो यह उनकी उपलब्धियों में नया इजाफा है।'

Story first published: Friday, November 22, 2019, 8:31 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+