For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका पहुंचा मैच फिक्सिंग का जिन्न, ICC की जांच में 3 श्रीलंकाई खिलाड़ी

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में मैच फिक्सिंग खेल और खिलाड़ियों के लिये हमेशा से आईसीसी का सबसे बड़ा दुश्मन रहा है। ज्यादातर समय मैच फिक्सिंग के जिन्न का साया पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर होता है लेकिन खेल को बर्बाद करने वाले इस जहर ने अब अपने पैर श्रीलंका में भी पसार लिये हैं। इस बात की पुष्टि खुद श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरूमा ने की है। श्रीलंकाई खेल मंत्री ने मैच फिक्सिंग के बारे में पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि अब यह जहर उनके देश में भी पहुंच गया है जिसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एंटी करप्शन समिति कम से कम 3 खिलाड़ियों की जांच में जुटी हुई है।

श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने इस बारे में बुधवार को जानकारा दी और बताया कि मैच फिक्सिंग के लिये आईसीसी फिलहाल जांच कर रही है, हालांकि उन्होंने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि इस जांच में कोई पूर्व खिलाड़ी शामिल है या फिर वर्तमान का।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते गई एक और दिग्गज क्रिकेटर की जान, आनन-फानन में दफनाया

खेल मंत्री के बयान पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि आईसीसी की जांच में शामिल कोई भी खिलाड़ी वर्तमान में टीम का हिस्सा नहीं है।

उन्होंने कहा,'एसएलसी का मानना है कि माननीय मंत्री ने जिसका जिक्र किया वह आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की ओर से तीन पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू करना है। इसमें वर्तमान समय के राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।'

खेल मंत्री ने हाल ही में श्रीलंका के लिये अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका के बारे में भी बात की जिन्हें पुलिस ने ड्रग रखने के आरोप में हिरासत में लिया था।

और पढ़ें: अगर 70 के दशक में होता आईपीएल तो इस खिलाड़ी पर जमकर बरसता पैसा

उन्होंने कहा,' हमें खेद है कि खेल में अनुशासन और चरित्र गिर गया है। यह दुखद है और देश ने उससे काफी उम्मीदें लगायी थी।'

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी शेहान मदुशंका को पिछले हफ्ते पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान गाड़ी चलाने को लेकर रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान उनकी गाड़ी में हेरोइन मिला और फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनका अनुबंध भी निलंबित कर दिया है।

Story first published: Friday, June 5, 2020, 5:39 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+