IPL 2020: 4 कारण जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम UAE में जीत सकती है अपना पहला खिताब
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल का आयोजन कराने जा रही है, जिसके साथ ही भारतीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो एक टीम ऐसी रही है जिसमें हमेशा पॉटेन्शियल रहा है लेकिन शुरुआती सीजन में अच्छा प्रदर्शन के बाद टीम खिताब की रेस में पिछड़ गई और आगे चलकर उसे अपनी फ्रैंचाइजी का नाम भी बदलना पड़ा। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स की जो पिछले 12 सीजन के दौरान एक भी खिताब जीत पाने में नाकाम रही है।
और पढ़ें: ICC के एक नियम के चलते श्रीलंका को टालना पड़ा लंका प्रीमियर लीग, जानें अब कब होगा आयोजन
हालांकि आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत बदल सकती है। यूएई में होने के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक नजर आ रही है। आज हम आपको उन 4 कारणों के बारे में बतायेंगे जिससे साफ है कि इस आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताब जीत सकती है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: बेन स्टोक्स के बिना इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ी, पाकिस्तान के पास वापसी का मौका

2019 के प्रदर्शन से कॉन्फिडेंस भरपूर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने साल 2018 में अपनी टीम को रिलॉन्च किया जिसके बाद से ही यह टीम काफी प्रोमिसिंग नजर आई है। साल 2019 में इस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन क्वालीफायर-2 में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार कर खिताबी जीत से दूर रह जाना पड़ा।
भले ही पिछले सीजन में दिल्ली की टीम खिताब को जीत पाने में नाकाम रह गई हो लेकिन जिस तरह से उसने पिछले सीजन में प्रदर्शन किया है उससे उसे आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन का आत्मविश्वास जरुर मिलेगा।

स्पिन फ्रैंडली पिच के लिये हैं शानदार गेंदबाज
यूएई की पिचें स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिताब जीतने के मौके और भी बढ़ जाते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास एक बहुत शानदार स्पिन अटैक है जिससे उसकी टीम को खिताब जीतने का मौका और भी बढ़ जाता है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास टैलेंट के साथ ही अनुभवी स्पिन आक्रमण मौजूद है जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब के साथ ट्रेड किये गये रविचंद्रन अश्विन, लेग स्पिनर अमित मिश्रा, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और नेपाल के युवा स्पिनर संदीप लामिछाने मौजूद हैं। दिल्ली की टीम के पास यह चारों स्पिनर शानदार हैं, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यूएई की स्पिन फ्रेंडली पिचें मिल गई, तो उसे हरा पाना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा।

पहले से मजबूत और स्थिर बल्लेबाजी क्रम
बल्लेबाजी क्रम की भी बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले से काफी मजबूत हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स से अजिंक्य रहाणे अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जिसके चलते टीम के पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम के साथ अनुभव भी जुड़ गया है। मौजूदा वक्त में दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत जैसे शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं।

प्लानिंग के मामले में दिल्ली के पास शानदार थिंक टैंक
इतना ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास शानदार थिंक टैंक है। दरअसल उनके मुख्य कोच रिकी पोंटिंग है, जो अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 का विश्व कप जीता चुके हैं। वहीं आईपीएल 2015 में भी वह मुंबई इंडियंस की टीम को अपनी कोचिंग में आईपीएल का ख़िताब जीता चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के पास मोहम्मद कैफ के रूप में भी असिस्टेंट कोच मौजूद है और भी कई दिग्गज दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े हुए हैं। रिकी पोंटिंग के मुख्य कोच होने से दिल्ली कैपिटल्स का थिंक टैंक बहुत अच्छा नजर आ रहा है और यह थिंक टैंक अपनी शानदार योजनाओं से दिल्ली की टीम को आईपीएल 2020 का खिताब दिला सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
