Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आकिब जावेद का आरोप- मैच फिक्सिंग माफिया के तार भारत से जुड़े हैं

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिर चुके हैं। लेकिन उनके पूर्व तेज गेंदबाज भारतीय क्रिकेट पर ही आरोप लगाने में लगा हुआ है। दरअसल, आकिब जावेद का आरोप है कि मैच फिक्सिंग माफिया के तार भारत से भी जुड़े हैं। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान कही। जावेद ने दावा करे हुए यह कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर भी अतीत में फिक्सिंग को लेकर सवाल उठे हैं लेकिन किसी में माफिया के खिलाफ आवाज उठाने का दम नहीं है, जो बैकग्राउंड में रहकर यह व्यवसाय चलाते हैं।

लगाया ये आरोप

लगाया ये आरोप

जावेद ने कहा, "आईपीएल पर अतीत में सवाल उठे हैं। मैच फिक्सिंग माफिया के तार भारत से जुड़े हैं।" उन्होंने कहा, "एक बार जब आप फिक्सिंग में घुसने का फैसला कर लेते हैं तो बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं रहता है। किसी में अभी तक माफिया के खिलाफ आवाज उठाने का दम नहीं है।" 47 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें खेल में मौजूद फिक्सिंग के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिली है। आकिब ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

मिली थी धमकी

मिली थी धमकी

उन्होंने कहा, "मेरा करियर समय से पहले खत्म हो गया क्योंकि मैंने फिक्सिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी। मुझे धमकी मिली थी कि मेरे टुकड़े कर दिए जाएंगे।" आकिब ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम के कोच इसलिए नहीं बन सके क्योंकि वह हमेशा खुलकर बोलते हैं। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "अगर आप फिक्सिंग के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो आपका करियर ज्यादा लंबा नहीं चलता। इसलिए मैं पाकिस्तान टीम का मुख्य कोच नहीं बना सका।"

वो गेंदबाज जिसकी स्पीड के सामने शोएब अख्तर लगते थे मीडियम पेसर

लाहौर कलंदर्स के कोच हैं आकिब

लाहौर कलंदर्स के कोच हैं आकिब

बता दें कि आकिब जावेद लाहौर कलंदर्स के कोच हैं। आकिब ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट और 163 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 54 जबकि वनडे में 182 विकेट दर्ज किए हैं। 1989 में अपने टेस्ट करियर की शुरूआत करने वाले आकिब जावेद ने 1998 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

डेविड वार्नर ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI, युवराज, वॉटसन, मलिंगा को नहीं मिली जगह

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 18:06 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+