
10 सेंकेंड में मिल जायेंगे 8-10 लाख
उल्लेखनीय है कि जहां कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में आर्थिक स्थिति खराब है तो वहीं कोरोना के चलते ही स्टार की मोटी कमाई होने की उम्मीद है। कोरोना वायरस के चलते जहां लोगों के पास पिछले काफी समय से मनोरंजन का कोई खास बड़ा मंच नहीं हो तो वहीं ऐसे में आईपीएल को रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिल सकती है जिससे स्टार की रिकॉर्ड कमाई हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार स्पोर्टस आने वाले आईपीएल सीजन में 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए 8 से 10 लाख रुपये ले सकता है।

स्टार ने कम नहीं किये अपने एड रेट
गौरतलब है कि आईपीएल के जरिये भारतीय क्रिकेट करीब 6 महीने बाद वापस लौट रहा है, जिसके चलते इस टूर्नामेंट को रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिलना लगभग तय है। इसके चलते उद्योग जगत को भी इससे मोटी कमाई की उम्मीद है। 53 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल दिवाली वाले सप्ताह में खेला जायेगा। इस बीच बीसीसीआई ने स्टार को कोरोना डिस्काउंट देने से इंकार करते हुए प्रसारण और डिजिटल अधिकार के लिये स्टार से 3270 करोड़ रुपये लेगा। ऐसे में जब स्टार को डिस्काउंट नहीं मिला है तो उसने भी विज्ञापन के रेट कम करने से इंकार कर दिया है।

विश्व कप में चार्ज किये थे 16 से 18 लाख
यहां यह भी देखने वाली बात है कि स्टार ने पिछले साल वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में 10 सेकंड के एक विज्ञापन के लिए 25 लाख रुपये तक चार्ज किए थे वहीं वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में यह रेट 16 से 18 लाख रुपये था। इसके मुकाबले आईपीएल के रेट फिर भी कम हैं।


Click it and Unblock the Notifications
