For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'जितने मैच हुए सिर्फ उनका पैसा दें', स्टार स्पोर्टस ने IPL टलने पर एड एजेंसी और स्पॉन्सर्स को दी बड़ी राहत

नई दिल्ली। भारत में फैली महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने आईपीएल 2021 के बायोसिक्योर बबल में भी सेंध लगाने का काम किया और कई खिलाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद बीसीसीआई को इस मशहूर टी20 लीग को स्थगित करना पड़ा। आईपीएल को बीच में ही रोकने से बीसीसीआई को लगभग 2500 करोड़ का नुकसान होने की संभावना है तो वहीं पर कई एडवर्टाइजर्स और स्पॉन्सर्स को अपने एयर टाइम और स्लॉट्स के पूरा न होने के चलते नुकसान उठाना पड़ा। इस बीच आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस ने अपने प्रायोजकों और एड एजेंसियों को राहत देने वाला फैसला किया है।

रिपोर्ट के अनुसार स्टार स्पोर्टस ने सभी एडवर्टाइजर्स जिन्होंने अपने एड के प्रसारण के लिये एयर टाइम खरीदा था उन्हें सिर्फ उन्हीं मैचों का पैसा देने के लिये कहा है जितने अभी तक खेले गये हैं। स्टार स्पोर्टस ने 2018-2022 के दौरान बीसीसीआई से टीवी और डिजिटल प्रसारण के अधिकार 16,348 करोड़ में खरीदे थे और 60 मैच के इस सीजन में प्रति मैच 54.5 करोड़ रुपये चुकाने के लिये राजी हुआ था। इस सीजन अभी तक सिर्फ 29 मैच ही खेले गये थे जिसके बाद उसे रोकना पड़ा।

और पढ़ें: सौरव, सचिन या अजहरुद्दीन, वेंकटेश प्रसाद ने बताया कौन था बेस्ट कप्तान

स्टार ने इस सीजन मैच के दौरान अपने स्लॉटस को एडवर्टाइजर्स को एडवांस में ही बेचने का काम किया था। हालांकि अब प्रसारणकर्ता ने अब इसके टाइटल स्पॉन्सर्स और एडवर्टाइजर्स को जिन्होंने एयरटाइम खरीदा हुआ है उन्हें सिर्फ खेले गये मैचों की फीस ही देने को कहा है और लीग के दोबारा शुरू होने पर इन डील्स को जारी रखने या उससे बाहर आने का विकल्प दिया है।

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने इस पर बात करते हुए कहा,'मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए स्टार इंडिया ने अपने सभी एडवर्टाइजर्स को सूचित किया है कि वो सिर्फ उतना ही बिल का भुगतान करें, जितने मैच खेले जा चुके हैं। वापसी की स्थिति में जिन ब्रान्ड्स ने एयरटाइम बुक किया था उन्हें सबसे पहले अपनी डील जारी रखने का ऑफर दिया जायेगा।'

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने चुनी IPL 2021 के विदेशी खिलाड़ियों की बेस्ट 11, गेल-कमिंस को किया बाहर

इतना ही नहीं अगर बीसीसीआई की ओर से लीग को दोबारा शुरू किया जाता है और कोई प्रायोजक डील को जारी नहीं रखना चाहता और बाहर रहना चाहता है तो उसे यह विकल्प भी मुहैया कराया जायेगा। आपको बता दें कि स्टार स्पोर्ट ने आईपीएल 2021 के लिये अलग-अलग कैटेगरी में 18 स्पॉन्सर्स को जोड़ने का काम किया था जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 स्पॉन्सर्स थे, जिस पर मैच का सीधा प्रसारण स्ट्रीम किया जाता है।

बार्क के डेटा के अनुसार स्टार इंडिया ने पहले 26 मैचों में 352 मिलियन लोगों तक अपनी पहुंच बनाई थी जो कि पिछले सीजन (349) के मुकाबले 3 मिलियन ज्यादा है। स्टार इंडिया की ओर से आईपीएल 2021 का प्रसारण 7 भाषाओं में किया जा रहा था।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 15:56 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+