For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आकाश चोपड़ा ने चुनी IPL 2021 के विदेशी खिलाड़ियों की बेस्ट 11, गेल-कमिंस को किया बाहर

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच जब इस महामारी का संक्रमण इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में खेल रही टीमों के बीच पहुंच गया तो बीसीसीआई को इसे अनिश्चितकालीन समय के लिये स्थगित करना पड़ा। फिलहाल टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबले कब और कहां खेले जायेंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। हालांकि अब तक खेले गये आईपीएल के पहले हाफ में फैन्स को कई दमदार मैच देखने को मिले, जिसमें सीएसके की दमदार वापसी, आरसीबी की शानदार शुरुआत, मुंबई इंडियंस का संघर्ष तो ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा शामिल रहा।

इसको देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस सीजन खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों की अपनी बेस्ट आईपीएल 11 टीम चुनी है। हालांकि उनकी इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं जिसमें केकेआर के लिये गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी दम दिखाने वाले पैट कमिंस का नाम भी शामिल है।

और पढ़ें: 'भारत में कोरोना के बीच IPL जारी रखने का फैसला बिल्कुल सही', केविन पीटरसन ने किया BCCI का समर्थन

पैट कमिंस ने सीएसके के खिलाफ खेले गये मैच में टीम की खराब शुरुआत के बाद 34 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, हालांकि वो टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इसी तरह आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी जगह नहीं दी जिन्होंने चेन्नई की पिच पर काफी संघर्ष किया लेकिन दिल्ली आते ही अर्धशतक लगाकर अपने फॉर्म में लौटने का ऐलान किया।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस प्लेइंग 11 के बारे में बताया और सीएसके के फाफ डुप्लेसिस और राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना। जहां फाफ इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे तो वहीं बटलर ने अपने आखिरी मैच में शतक जड़ने का काम किया था। तीसरे नंबर पर आकाश ने सीएसके के लिये अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मोईन अली को तो 4 नंबर पर आरसीबी के लिये खेलने वाले मैक्सवेल को जगह दी।

और पढ़ें: तो प्रदर्शन नहीं वजन है पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में जगह न देने की वजह, BCCI ने दी कम करने की सलाह

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में आकाश चोपड़ा ने एबी डिविलियर्स को चुना तो छठे, 7वें नंबर पर मुंबई के फिनिशर कायरन पोलार्ड और केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को शामिल करने का काम किया। 8वें पायदान पर क्रिस मॉरिस को रखा तो 9वें पायदान पर वह सैम कर्रन के साथ गये। आखिरी 2 खिलाड़ियों में उन्होंने मुंबई के ट्रेंट बोल्ट और सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान को चुना।

आकाश चोपड़ा की विदेशी खिलाड़ियों की प्लेइंग XI - फाफ डु प्लेसिस, जोस बटलर, मोईन अली, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, क्रिस मौरिस, सैम करन, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 15:22 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+