वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए 'खतरा', धोनी और जडेजा हुए 'बुरी तरह बीमार'
चेन्नई: आईपीएल के समाप्त होते ही सभी खिलाड़ी विश्व कप की ओर ध्यान लगाने में जुट जाएंगे। इस बड़े टूर्नामेंट की शुरूआत 30 मई को होने जा रही है लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी पहले से ही बीमार चल रहे हैं, वही अब खबर है कि उनके साथ आलराउंडर रविंद्र जडेजा भी बिमार हो गए हैं। यह दोनों दिग्गज इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

दोनों की तबीयत नहीं है अच्छी
कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई का मुंबई के खिलाफ हुए मैच के बाद कहा कि धोनी, जडेजा बीमार हैं। फ्लेमिंग ने कहा, 'दोनों गंभीर रूप से बीमार हैं। दोनों की तबीयत अभी अच्छी नहीं है। इस वजह से कई टीमें संघर्ष कर रही हैं।' फ्लेमिंग ने कहा कि पूरी टीम का ध्यान अगले चार दिन के ब्रेक पर लगा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले दो सप्ताहों में छह मैच खेले हैं।
IPL 2019: धोनी के बिना चेन्नई को मिली हार, रैना ने बताया कहां हुई गलती

ब्रेक का उठाएंगे फायदा
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने से केवल एक जीत दूर है और उसका अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स को चार दिन का ब्रेक मिलेगा।फ्लेमिंग ने कहा कि हमारा ध्यान आगामी चार दिन के ब्रेक पर लगा है। यह संभवत: देर से आया। मगर अब हमारे पास चार दिन का ब्रेक है। खिलाडि़यों को तरोताजा होने का मौका मिलेगा। मेरे ख्याल से मुंबई को पांच दिन के ब्रेक का लाभ मिला और उसके प्रदर्शन में गजब का सुधार देखने को मिला। हम भी ब्रेक का पूरा आनंद उठाना चाहेंगे।
IPL 2019: फिर चर्चा में आया '3-डी' चश्मे वाला ट्वीट, बेंगलुरू ने उड़ाया अंबाती रायडू का मजाक

धोनी का फिट रहना है जरूरी
बता दें कि धोनी का फिट रहना भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। वह बताैर विकेटकीपर भूमिका निभाएंगे। उनका टीम में होना विराट कोहली के लिए भी लाभदायक ही साबित होता है। भारतीय टीम 2019 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को करेगा। इसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
