For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : टीम में नहीं होने के बावजूद स्मिथ और वार्नर बना रहे विराट से निपटने का 'सीक्रेट प्लान'

नई दिल्ली। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में कंगारूओं की ताकत आधी लग रही है। इसी कारण भारत के दौरे से पहले भी सीए के साथ एक मीटिंग में इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की पैरवी की गई पर टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों खिलाड़ियों से बैन हटाने से इनकार कर दिया था।

नेट पर कंगारू तेज गेंदबाजों की धार तेज कर रहे वार्नर

लेकिन लगता है ये ऑस्ट्रेलिया पर्दे के पीछ से इन दोनों खिलाड़ियों की मदद लेने में कोई गुरेज नहीं कर रहा है। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर दोनों मिलकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की मदद कर रहे हैं। वॉर्नर नेट्स पर कंगारू गेंदबाजों का सामना करते हुए देखे गए हैं। वे जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की गेंदों का सामना कर रहे थे। वहीं कोच जस्टिन लेंगर अंपायर की पोजिशन से खड़े होकर देख रहे थे

स्मिथ और वार्नर देंगे गेंदबाजों को अपनी राय

स्मिथ और वार्नर देंगे गेंदबाजों को अपनी राय

इसके अलावा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने बताया कि स्मिथ भी इस सप्ताह तेज गेंदबाजों की मदद करते हुए दिखाई देंगे। स्टार्क ने कहा, 'हम बोलिंग कोचों से बात कर रहे हैं, हम जिन खिलाड़ियों को बोलिंग कर रहे हैं उनसे बात कर रहे हैं। टेस्ट सीरीज से पहले हमारी तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है कि वे (स्मिथ और वॉर्नर) हमारी मदद कर रहे हैं।'

शतक जमाने के बाद महिला एंकर पर भड़के बाबर आजम, कहा- 'अपनी हद में रहो!'

विराट की काट ढूंढने की कोशिश

विराट की काट ढूंढने की कोशिश

उनके मुताबिक स्मिथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। हमारी तैयारियों पर उनकी राय काफी महत्वपूर्ण रहेगी। स्मिथ और वॉर्नर दोनों अपनी न्यू साउथ वेल्स की टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं और क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें अपने बैन के खत्म होने का इंतजार है ताकि वह टीम में वापसी कर सकें। स्मिथ और वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा था। यह बैन मार्च में लगा था। स्मिथ और वॉर्नर इस समय अपने प्रतिबंध के 8वें महीने में हैं और जबकि बैनक्रॉफ्ट का प्रतिबंध दिसंबर में समाप्त हो जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 27, 2018, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+